शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Airtel के इन ग्राहकों को मिलेगा मुफ्त iCloud+ सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें एक्टिवेट​ | Rural Water Supply Complaint: गांव में बंद है पानी की सप्लाई? घर बैठे ऐसे करें जल विभाग में शिकायत​ | जालसाजों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा! CCTV कैमरे लगाने पर हरदोई में 52.51 लाख की ठगी, FIR दर्ज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Google Pay पर आते थे पैसे..: पति को हुआ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक, पत्नी को जान से मार डाला​

Navi Mumbai News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई अंतर्गत कलंबोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां चरित्र पर शक और बैंक खाते में लगातार गूगल पे के माध्यम से पैसे आने के विवाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पीटपीटकर हत्या कर डाली. […]

Navi Mumbai News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई अंतर्गत कलंबोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां चरित्र पर शक और बैंक खाते में लगातार गूगल पे के माध्यम से पैसे आने के विवाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पीटपीटकर हत्या कर डाली. कलंबोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मोनीश गोप को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की पहचान पिंकी मोनीश गोप उर्फ सोनिया मोहम्मद अबू खातून के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बांग्लादेशी नागरिक बताई जा रही है.

आरोपी मोनीश गोप पेशे से डिलीवरी बॉय का काम करता है. आरोपी अपनी पत्नी के साथ कलंबोली के सेक्टर4ई स्थित जेबी कॉम्प्लेक्स में रहता था. पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका पिंकी मोनीश गोप मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली थी.

‘गूगल पे’ से पैसे आने और फोन पर बात करने से शुरू हुआ खूनी विवाद

हत्या के पीछे चरित्र पर संदेह और पैसों के लेनदेन की बड़ी वजह सामने आई है. आरोपी पति अपनी पत्नी पर शक करता था कि वह कई अन्य पुरुषों के साथ फोन पर बात करती है और संपर्क में है. आरोपी को अपनी पत्नी के बैंक खाते में रोजाना अज्ञात और कई अलगअलग लोगों के खातों से गूगल पे के जरिए पैसे आने पर सख्त आपत्ति थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर तीखा विवाद होता था.

15 अक्टूबर की आधी रात को हैवानियत, मुक्कों से वार कर ली जान

15 अक्टूबर की रात करीब दो बजे पैसों और चरित्र को लेकर दोनों में फिर से झगड़ा शुरू हो गया. गुस्से में आकर आरोपी मोनीश ने पत्नी के चेहरे, गर्दन और छाती पर मुक्कों से ताबड़तोड़ वार किए और उसे नोंच डाला. इसके अलावा उसने अपने हाथों और पैरों से उसके पेट पर भी गंभीर हमले किए. इस जानलेवा हमले में पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक तानाजी नारंवर की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस का उच्चस्तरीय अमला मौके पर पहुंचा. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस उपायुक्त , सहायक पुलिस आयुक्त और कलंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक तानाजी नारंवर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण कर शव का पंचनामा किया और आरोपी पति मोनीश गोप को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. कलंबोली थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मृतका के बांग्लादेशी नागरिक होने के दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY