IRCTC Food Safety Rules: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और आप भी ट्रेन में मिलने वाले खाने की क्वालिटी को लेकर परेशान रहते हैं। तो ये खबर आपके लिए है। अब चाहे आप वंदे भारत, राजधानी या शताब्दी या फिर लंबी दूरी की अन्य ट्रेन से सफर करेंगे तो खाने की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर आपको शिकायत नहीं होगी। क्योंकि खाने की क्वालिटी और साफ सफाई को लेकर यात्रियों की बढ़ती शिकायतों की वजह से आईआरसीटीसी ने कुछ अहम कदम उठाएं है। इससे ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर स्थित कैटरिंग यूनिट्स में खाने की क्वालिटी और हाइजीन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आइए इसके बारें में विस्तार से जानें…

IRCTC ने फूड सेफ्टी के लिए उठाएं कदम
आईआरसीटीसी ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले खाने की गुणवत्ता और साफसफाई की जांच के लिए भारतीय गुणवत्ता परिषद QCI के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रमुख कदम और नई व्यवस्थाएं
RCTC ने 2026 में रेल यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए कई बड़े और कड़े कदम उठाए हैं…
1. QCI के साथ समझौता
IRCTC ने के साथ एक रणनीतिक समझौता किया है, जिसके तहत स्वतंत्र और पारदर्शी डिजिटल तीसरे पक्ष द्वारा ट्रेनों और स्टेशनों पर स्थित कैटरिंग यूनिट्स की जांच की जाएगी। इसमें जियोटैगिंग और फोटो सबूत के साथ 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपी जाती है
2. AI आधारित निगरानी
देश भर के 800 से अधिक बेस किचन में 2,394 से ज्यादा AIसक्षम सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह तकनीक खाना बनाते समय स्वच्छता की 9 प्रकार की गड़बड़ियों को खुद पहचान कर तुरंत अलर्ट भेजती है।
3. मीट पैकेट पर QR कोड
ट्रेनों में दिए जाने वाले भोजन के पैकेट पर QR Codes की शुरुआत की गई है, जिससे यात्री खाने की ताजगी और उसकी पूरी जानकारी आसानी से देख सकें।
4.QRT
अनधिकृत पैक किए गए पेयजल, घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री और ओवरचार्जिंग रोकने के लिए विभिन्न जोनों और स्टेशनों पर लगातार औचक निरीक्षण और जब्ती अभियान चलाए गए हैं।
5. सभी कैटरिंग यूनिट्स और वेंडर्स के लिए के नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
6. QCI के प्रशिक्षित विशेषज्ञ बिना किसी पूर्व सूचना के हर 3 महीने और 6 महीने पर खानपान इकाइयों का औचक निरीक्षण करेंगे।