गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
मौसम बदलते ही सिर में खुजली और डैंड्रफ का बढ़ना, ऐसा आखिर क्यों? एक्सपर्ट से जानें​ | Delhi SIR Protest: CJP-AISA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, दीपके बोले- ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए तिरंगा फहराना भी अपराध​ | दो पैन कार्ड केस: आजम खान और अब्दुल्ला की सजा पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, सरकार ने की उम्रकैद की मांग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Navratri 4th Day: भाग्य विधाता बन रहीं UP की नारी… CM योगी ने बताया- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता​

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी पर मां कूष्मांडा के चरणों में श्रद्धा निवेदित की. उन्होंने प्रदेशवासियों को सृजन, ऊर्जा और समृद्धि की सनातन प्रतीक मां कूष्मांडा की आराधना का संदेश भी बताया. उन्होंने कहा कि जहां नारी को शक्ति व अवसर मिलता है, वहां अभाव परिश्रम में, परिश्रम आत्मनिर्भरता में और आत्मनिर्भरता […]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी पर मां कूष्मांडा के चरणों में श्रद्धा निवेदित की. उन्होंने प्रदेशवासियों को सृजन, ऊर्जा और समृद्धि की सनातन प्रतीक मां कूष्मांडा की आराधना का संदेश भी बताया. उन्होंने कहा कि जहां नारी को शक्ति व अवसर मिलता है, वहां अभाव परिश्रम में, परिश्रम आत्मनिर्भरता में और आत्मनिर्भरता समृद्धि में बदलती है.

2017 से पहले महिलाओं के लिए नहीं था अवसर

मुख्यमंत्री योगी ने इस बाबत ‘एक्स’ पर भी पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि की नारी अब केवल विकास की लाभार्थी नहीं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही है. वर्ष 2017 से पहले महिलाओं के लिए न अवसर था, न संसाधन और न ही सरकार के पास नीति और नीयत.

गांव की बहनों के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह

सीएम ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही है. बीसी सखी गांवों में बैंकिंग सेवाओं की सशक्त कड़ी हैं. लखपति दीदी आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन गई हैं.

वहीं ड्रोन दीदी खेती में आधुनिक तकनीक का नेतृत्व कर रही हैं. स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका, उद्यमिता और कृषि आधारित रोजगार के अवसरों का विस्तार हो रहा है.

नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की नेतृत्वकर्ता

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब महिलाएं केवल परिवार की समृद्धि का आधार नहीं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था की संचालक और नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की नेतृत्वकर्ता बन रही हैं. जब गांव की नारी समृद्ध होगी, तभी उत्तर प्रदेश सही मायने में समृद्ध और सशक्त बनेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY