Lucknow Businessman Death: की राजधानी में चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे हजरतगंज थाना क्षेत्र के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शिवा की मां रंजना शर्मा ने उनकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे और कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

4 महीने से गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे थे शिवा
परिवार के मुताबिक, शिवा पिछले करीब 4 महीने से श्रद्धा दुबे के साथ लिवइन में रह रहे थे। श्रद्धा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 1.41 लाख फॉलोअर्स हैं। शिवा कपड़ों की दुकान और आंगन नाम का रेस्टोरेंट चलाते थे।
मां ने FIR में क्या आरोप लगाए ?
रंजना शर्मा के मुताबिक, 9 अक्टूबर की रात श्रद्धा और उनकी बहन के ड्राइवर आदिल ने फोन कर शिवा की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि शिवा को अस्पताल ले जाया जा रहा है। परिवार जब KGMU पहुंचा, तो मां का आरोप है कि श्रद्धा और उनके साथ आए लोग शिवा का शव दिखाने के बाद वहां से चले गए।
शरीर पर चोट के निशान मिलने का दावा
मां ने आरोप लगाया कि शिवा के शरीर पर कई चोटें थीं। उन्होंने आंखों, जबड़े और पैरों में चोट, पसलियां टूटने और सिगरेट से जलाने के निशान होने का दावा किया। रंजना शर्मा का कहना है कि उनके बेटे के साथ मारपीट की गई और यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
ये खबर भी पढ़ें:
पहले भी धमकी देने का आरोप
रंजना शर्मा ने दावा किया कि श्रद्धा कई महीनों से उनके बेटे को परेशान कर रही थीं और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि करीब 67 दिन पहले श्रद्धा उनकी दुकान पर आई थीं और बेटे को लेकर धमकी दी थी। पुलिस अब मौत के हालात और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।