रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Shardiya Navratri 2026 पर बन रहे दुर्लभ योग, इन 4 राशियों का चमकेगा करियर और धन लाभ होगा​ | CM Yogi Adityanath Statement: सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- जहां महिलाओं का अपमान होता है, वह स्थान नरक के समान​ | 154Km की रेंज वाली Royal Enfield इलेक्ट्रिक बाइक अब इस शहर में भी मिलेगी, इतनी है कीमत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

World Mental Health Day: चॉकलेट की तरह क्या चाय भी दिमाग को रिलैक्स करती है? जानें कैसे​

10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे का उद्देश्य लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है और मेंटल हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों के बारे में सही जानकारी देना है. खानपान से जुड़ी चीजें भी हमारे ब्रेन पर पॉजिटिव और नेगेटिव असर डाल सकती हैं. भारतीयों की बात करें तो एक बड़ी आबादी की […]

10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे का उद्देश्य लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है और मेंटल हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों के बारे में सही जानकारी देना है. खानपान से जुड़ी चीजें भी हमारे ब्रेन पर पॉजिटिव और नेगेटिव असर डाल सकती हैं. भारतीयों की बात करें तो एक बड़ी आबादी की सुबह चाय के बिना नहीं होती है. वहीं पूरी दुनिया में लोग अलगअलग तरीकों से चाय पीते हैं. आपको भी अगर थकान, सुस्ती महसूस होती है तो बस एक कप चाय पीने का मन करता है तो जान लें कि ये कैसे आपके मस्तिष्क या मूड पर असर करती है. इस आर्टिकल में जानेंगे कि क्या चॉकलेट की तरह ही चाय भी रिलैक्स महसूस कराने में मदद कर सकती है.

चाय कम पीना चाहिए…आपने भी कई लोगों को ऐसा कहते सुना होगा, लेकिन क्या वाकई में चाय सेहत को नुकसान पहुंचाती है या ये फायदेमंद होती है. आज वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौके पर जानेंगे कि चाय का हमारे ब्रेन पर क्या असर होता है.

मानसिक स्वास्थ्य न करें नजरअंदाज

आज भी हमारे यहां मानसिक स्वास्थ्य को इतनी तरजीह नहीं दी जाती है, लेकिन इसी के चलते बहुत सारे लोगों में तनाव धीरेधीरे डिप्रेशन में बदल जाता है. ये स्थिति घातक भी हो सकती है. के मुताबिक, साल 2023 में दुनियाभर में लगभग हर 7 में से 1 व्यक्ति मानसिक विकार से पीड़ित था यानी लगभग 1.2 अरब. इसमें चिंता और अवसाद सबसे आम मेंटल प्रॉब्लम थीं.

चाय का दिमाग पर असर

आप भी अगर चाय के शौकीन हैं तो आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि के मुताबिक, चाय मेंटल हेल्थ के लिए अच्छी होती है. ये अध्ययन 491 वयस्कों पर किया गया था. इसके निष्कर्ष में पाया गया कि चार कप तक काली चाय के सेवन से 450600 मिलीग्राम कैफीन मिली, जिससे अवसाद से बचाव में ये हेल्पफुल हो सकती है. हालांकि इसे समझने के लिए अभी और ज्यादा अध्ययनों की जरूरत है.

इस तरह चाय पीना फायदेमंद

मुख्य रूप से इस अध्ययन में बताया गया है कि काली चाय आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है. दरअसल चाय में कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. हमारे यहां लोग ज्यादातर चीनी और दूध के साथ चाय पीते हैं और इसका ज्यादा सेवन आपके डाइजेशन को नुकसान पहुंचाने से लेकर कैलोरी इंटेक को बढ़ा सकता है.

ग्रीन टी और मेंटल हेल्थ

काली चाय के अलावा ग्रीन टी भी आपके ब्रेन के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. इसे लेकर भी कहती है कि ग्रीन टी के अर्क के रिजल्ट अवसाद के लक्षण वालों में पॉजिटिव मिले हैं. एक स्टडी में पाया गया कि इससे एंग्जायटी, डिप्रेशन और साइकोटिक के लक्षणों में कमी आ सकती है. मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए आप एक सही मात्रा में ब्लैक टी के अलावा ग्रीन टी को अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं.

ये चाय भी हैं फायदेमंद

स्ट्रेस से रिलीफ दिलाने और नींद में सुधार करने के लिए कैमोमाइल टी भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. ये एक हर्बल चाय है जिसे कैमोमाइल फूलों से तैयार किया जाता है. इसके अलावा तुलसी की चाय, अश्वगंधा टी, ब्राह्मी टी, लेमन बाम टी भी आपको रिलैक्स महसूस कराती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY