शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी का टूटा सपना, भारत को मिला नया वनडे कप्तान और उपकप्तान​ | Parliament Special Session 2026: संसद का स्पेशल सेशन इसी महीने? लोकसभा सीटें बढ़ाने की तैयारी, परिसीमन बिल पर फिर बढ़ी हलचल​ | India vs West Indies T20 से पहले Arshdeep Singh चोटिल, Bhuvneshwar Kumar टीम में शामिल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Navratri Non Veg Ban: रुद्रपुर में नॉनवेज बिक्री पर नगर निगम की कार्रवाई, दो दुकानदारों पर 10 हजार का जुर्माना​

: उत्तराखंड के रुद्रपुर में नवरात्रि के दौरान नॉनवेज बिक्री  पर लगाए गए प्रतिबंध के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। निगम की टीम ने दो दुकानों की जांच की और दोनों दुकानदारों पर पांचपांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस तरह कुल 10 हजार रुपये के चालान किए गए […]

: उत्तराखंड के रुद्रपुर में नवरात्रि के दौरान नॉनवेज बिक्री  पर लगाए गए प्रतिबंध के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। निगम की टीम ने दो दुकानों की जांच की और दोनों दुकानदारों पर पांचपांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस तरह कुल 10 हजार रुपये के चालान किए गए हैं।

शिकायत के बाद दुकानों पर जांच

जानकारी के मुताबिक, नवरात्रि पर्व  को देखते हुए रुद्रपुर नगर निगम ने नॉनवेज की बिक्री  पर प्रतिबंध लगाया है। इसी बीच नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर निगम की टीम ने सुखविंद्र और जुनेद की दुकानों पर जांच की। कार्रवाई के दौरान दोनों दुकानों से कच्चा और पका हुआ मांस मिलने की बात सामने आई। इसके बाद निगम की टीम ने दोनों दुकानदारों के पांचपांच हजार रुपये के चालान काटे।

ये भी पढ़ें :

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई: मेयर

रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा ने कहा कि नवरात्रि के दौरान लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम की ओर से नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी की जा रही है। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद नवरात्रि के दौरान प्रतिबंधित बिक्री को लेकर दुकानदारों पर निगरानी बढ़ाए जाने के संकेत मिले हैं।

ये भी पढ़ें : 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY