मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Navrtari 2026: कुट्टू का आटा न कर दे बीमार, खाने से पहले इसमें जरूर चेक करें ये 5 चीजें​ | WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया की जीत ने बदला WTC का समीकरण, फाइनल की रेस से बाहर हुईं 3 टीमें, इस स्थान पर है भारत​ | सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित थे ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिट्टे, जानें क्या होती है ये बीमारी, लक्षण और इलाज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

11 चोटें, फेफड़ा-लीवर भी डैमेज… श्रद्धा के फ्लैट में शिवा के साथ हुआ क्या था? पोस्टमार्टम में मिले बर्बरता के निशान​

लखनऊ के बहुचर्चित शिवाश्रद्धा कांड में बड़ा खुलासा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि शिवा शर्मा को चौथी मंजिल से नीचे फेंकने से पहले उसे निर्वस्त्र कर बुरी तरह से टॉर्चर किया गया. शिवा शर्मा का शव अंडरवीयर में मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसके साथ बर्बरता की बात सामने आई है. […]

लखनऊ के बहुचर्चित शिवाश्रद्धा कांड में बड़ा खुलासा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि शिवा शर्मा को चौथी मंजिल से नीचे फेंकने से पहले उसे निर्वस्त्र कर बुरी तरह से टॉर्चर किया गया. शिवा शर्मा का शव अंडरवीयर में मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसके साथ बर्बरता की बात सामने आई है. इस रिपोर्ट में शिवा के शरीर पर 11 बाहरी चोट मार्क किए गए हैं. इसके अलावा दोनों फेफड़ों में गंभीर चोट, लिवर और स्प्लीन यानी तिल्ली डैमेज होने के साथ अंदरूनी रक्तस्राव और दाहिनी पेल्विक हड्डी में फ्रैक्चर भी है.

डॉक्टरों ने शिवा की मौत का कारण चोट और अत्यधिक रक्तस्राव बताया है. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आखिर श्रद्धा के फ्लैट में हुआ क्या था? क्या शिवा की मौत हादसा थी, आत्महत्या थी या किसी आपराधिक घटना का नतीजा? फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. इसी क्रम में पुलिस श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल और एक्स बॉयफ्रेंड आमिर की तलाश कर रही है.

फरारी में भी VIP कनेक्शन!

घटना के बाद से मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर श्रद्धा फरार है. बताया जा रहा है कि वह नेपाल पहुंच चुकी है. इसमें सवाल उठ रहा है कि पुलिस की इतनी चौकसी के बावजूद वह भागने में कैसे सफल हुई? पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसमें भी वीईपी कनेक्शन की बात सामने आई है. मॉडल अपने सोशल कनेक्शन की वजह से भागने में सफल रही?

नौ अक्टूबर की है घटना

लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से 9 अक्टूबर की रात गिरकर 28 वर्षीय कैफे कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हुई थी. इस घटना के 2 सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका कि शिवा गिरे या उन्हें गिराया गया. उनके शरीर पर कपड़ों के नाम पर केवल अंडरवीयर ही क्यों था. घटना के बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे अपनी बहन, ड्राइवर और एक्स बॉयफ्रेंड के साथ फरार है.चार दिन बाद भी पुलिस इनका कोई सुराग नहीं लगा सकी है.

मां ने लगाया आरोप

शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने गंभीर आरोप लगाए हैं. कहा कि श्रद्धा को ड्राइवर आदिल ने उन्हें फोन कर बताया था कि शिवा की तबियत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है. अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि शिवा की मौत हो चुकी है. कहा कि उनके अस्पताल पहुंचते ही उसे अस्पताल पहुंचाने वाले लोग भाग गए. रंजना शर्मा के मुताबिक उनके बेटे को कई महीनों से प्रताड़ित किया जा रहा था. उस पर संबंध बनाए रखने का दबाव बनाया जा रहा था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY