वेब सीरीज ब्रेकिंग बैड में एक्टर आरजे मिट्टे ने वाल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था. इसमें उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया था, जिसे सेरेब्रल पाल्सी नाम की बीमारी होती है. असल जिंदगी में भी एक्टर इससे पीड़ित थे. तीन साल की उम्र में उनके अंदर इस बीमारी का पता चला था. एक्टर आरजे मिट्टे एक्टिंग से हटकर यूनाइटेड सेरेब्रल पाल्सी के एंबेसडर भी थे और वो इस बीमारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए काम भी करते थे.सेरेब्रल पाल्सी मस्तिष्क से जुड़ा एक विकार है. जिसमें पीड़ित को कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं. इस आर्टिकल में जानेंगे कि क्या होती है ये बीमारी और इसकी पहचान आप कैसे कर सकते हैं. इसके होने की क्याक्या वजहें हो सकती हैं.

सेरेब्रल पाल्सी यानी नॉन प्रोग्रेसिव डिसऑर्डर ऑफ ब्रेन. इस बीमारी में बच्चे में ग्रॉस मोटर माइलस्टोन , फाइन मोटर माइलस्टोन और बोलने के साथ ही दूसरों से बातचीत करने जैसी चीजें बहुत देरी से या स्लो विकसित होती हैं.
क्या होती है सेरेब्रल पाल्सी बीमारी?
कैलाश हॉस्पिटल, नोएडा की कंसल्टेंट पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट, डॉ. अंशुल ढिल्लों का कहना है कि सेरेब्रल पाल्सी के कई टाइप होते हैं, जिसमें 80 प्रतिशत लोगों में स्पास्टिक सेरेब्रल पाल्सी पाया जाता है. जहां पर बच्चे के शरीर में टाइटनेस होती है. जब आप बच्चे को पकड़ते हैं तो बच्चे का शरीर अकड़ा हुआ होता है और रोतेरोते बच्चा शरीर को अकड़ा लेता है. दूसरा टाइप होता है एटैक्सिक सेरेब्रल पाल्सी . इसमें बच्चे को चलने में समस्या होती है. बच्चा चलतेचलते लड़खड़ाने लगता है. इस बीमारी का एक प्रकार है, मिश्रित सेरेब्रल पाल्सी . इस समस्या के दोनों ही तरह के लक्षण दिखाई देते हैं.
क्या होते हैं सेरेब्रल पाल्सी के कारण?
जन्म से जुड़े कारण
एक्सपर्ट कहती हैं कि सेरेब्रल पाल्सी बीमारी होने की अलगअलग वजह हो सकती हैं. इसमें कई फैक्टर काम करते हैं. बच्चे के जन्म जुड़ी समस्या की बात करें तो जैसे बच्चे के अंदर ऑक्सीजन की कमी हुई है या ब्लड शुगर कम होना या बच्चे को जन्म से कोई सेप्सिस इन्फेक्शन हुआ हो और ब्रेन में पहुंच गया हो तो भी सेरेब्रल पाल्सी हो सकता है.
जेनेटिक या फिर चोट लगना
एक्सपर्ट का कहना है कि सेरेब्रल पाल्सी होने के जेनेटिक कारण भी हो सकते हैं, जिन्हें अलगअलग तरीकों से डायग्नोस्ट किया जाता है. कई बार ये गंभीर चोट की वजह से भी हो सकता है.
क्या जरूरी टेस्ट किए जाते हैं?
अगर ऐसा कोई केस आता है तो सबसे पहले बच्चे के सिर का साइज नापा जाता है. अगर ये 3 सेंटाइल से कम होता है यानी बच्चे की जो उम्र है उसके मुताबिक, अगर ये 3 सेंटाइल कम है तो इसके बाद कई टेस्ट किए जाते हैं. जैसे एमआरआई ब्रेन स्कैन, आंखों की जांच, सुनने की जांच, इसके अलावा रूटीन ब्लड टेस्ट और अगर जरूरी लगता है तो जेनेटिक टेस्टिंग भी की जाती है ताकि कारण ढूंढा जा सके.
View this post on Instagram
सेरेब्रल पाल्सी का ट्रीटमेंट क्या है?
इस बीमारी का पूरी तरह से कोई सटीक इलाज नहीं है. इसका मल्टी डिसीप्लिनरी अप्रोच है यानी इस समस्या को समझने के लिए एक पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट कई कदम उठाते हैं जैसे बच्चे में कोई भी पोषक तत्वों की कमी है उसे पूरा किया जाता है. इसके अलावा मसल्स की टोन को ऑप्टिमाइज करने के लिए दवाएं दी जाती हैं. बच्चों के लिए ऑक्यूपेशनल थेरेपी दी जाती है और साथ में स्पीच थेरेपी भी देते हैं. अगर जरूरत होती है तो इसमें दूसरे स्पेशलिस्ट को भी शामिल किया जाता है. इस तरह से बच्चे की कंडीशन को बेहतर किया जाता है.