मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया की जीत ने बदला WTC का समीकरण, फाइनल की रेस से बाहर हुईं 3 टीमें, इस स्थान पर है भारत​ | सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित थे ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिट्टे, जानें क्या होती है ये बीमारी, लक्षण और इलाज​ | हिंद महासागर में भारत का ‘मास्टरस्ट्रोक’! अंडमान-निकोबार बनेगा नया ट्रेड गेटवे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

“उनके सेलेक्शन से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता” भुवनेश्वर कुमार के चयन पर क्यों भड़के मोहम्मद शमी, जानिए पूरी बात​

Mohammed Shami: भारतीय टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक भुवनेश्वर कुमार की अब टीम इंडिया में वापसी हो चुकी है, भुवनेश्वर कुमार पिछले 4 सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, लेकिन पिछले 2 आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें टीम इंडिया […]

Mohammed Shami: भारतीय टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक भुवनेश्वर कुमार की अब टीम इंडिया में वापसी हो चुकी है, भुवनेश्वर कुमार पिछले 4 सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, लेकिन पिछले 2 आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया है.

अब भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी जो काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, अब उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी पर क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं.

भुवी की वापसी से मुझे फर्क नही पड़ता: Mohammed Shami

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने कहा कि भुवनेश्वर को मौका मिला, यह उनके लिए अच्छी बात है, लेकिन उनके चयन से खुद को कोई फर्क नहीं पड़ता. मोहमद शमी ने रेवस्पोर्ट्ज से बातचीत में कहा कि

“भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला है, यह उनके लिए अच्छी बात है, लेकिन उनके चयन से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. जहां भी मुझे खेलने का मौका मिलेगा, मैं अपना बेस्ट दूंगा। इस समय मेरा पूरा फोकस रणजी मैच पर है.”

मोहम्मद शमी का छलका दर्द, कहा मेरे साथ यही हो रहा…

36 वर्षीय मोहम्मद शमी ने आगे कहा कि

“पिछले दोतीन साल से मेरे साथ यही हो रहा है. मैं प्रदर्शन कर रहा हूं और बंगाल के लिए अपनी फिटनेस साबित कर चुका हूं. अगर मुझे दोबारा भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता है, तो यह मेरा नुकसान नहीं है.”

मोहम्मद शमी को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के बाद दोबारा टीम इंडिया में मौका नही मिला. वो भारत की विजेता टीम का हिस्सा थे. हालांकि उसके बाद से मोहम्मद शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं भुवनेश्वर कुमार के वापसी के बाद से शमी के भी वापसी को लेकर चर्चा तेज हो रही है.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY