रविवार, 4 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Toll-Free FASTag New Rules: दिव्यांगों के लिए बदले टोल-फ्री FASTag के नियम, जानिए किसे मिलेगी 3 और 5 साल की वैधता​ | UP बना 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य, 10 साल में एक्सपोर्ट करीब 2.27 गुना बढ़ा: योगी आदित्यनाथ​ | वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद भड़के कप्तान शुभमन गिल, विश्व कप 2027 से पहले बताई टीम इंडिया की कमियां​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Shardiya Navratri 2026 look Idea: आउटफिट से जूलरी तक…गरबा और डांडिया नाइट के लिए ऐसे पाएं परफेक्ट लुक​

गरबा या फिर डांडिया नाइट के लिए जाना है तो आउटफिट ऐसा कैरी करें जिसमें वाइब्रेंट कलर एड हो. ट्रेडिशनल में हैवी फ्लेयर्ड वाला घाघरा पहनें, जिसमें कलरफुल रेशम एम्ब्रॉयडरी, कौड़ी की डिटेलिंग के साथ ही मिरर वर्क हो और मैचिंग फैब्रिक की फ्रिंज, फ्रिल जैसी चीजें होनी चाहिए.  इस तरह का आउटफिट एकदम परफेक्ट […]

गरबा या फिर डांडिया नाइट के लिए जाना है तो आउटफिट ऐसा कैरी करें जिसमें वाइब्रेंट कलर एड हो. ट्रेडिशनल में हैवी फ्लेयर्ड वाला घाघरा पहनें, जिसमें कलरफुल रेशम एम्ब्रॉयडरी, कौड़ी की डिटेलिंग के साथ ही मिरर वर्क हो और मैचिंग फैब्रिक की फ्रिंज, फ्रिल जैसी चीजें होनी चाहिए.  इस तरह का आउटफिट एकदम परफेक्ट वाइब देता है. नितांशी गोयल के इस घाघरा सेट से आइडिया लिया जा सकता है.

लुक को कंप्लीट करने के लिए दूसरा काम होता है, एसेसरीज पर ध्यान देना. आप अपने गरबा और डांडिया स्टाइल को पूरा करने के लिए साथ में ऑक्सिडाइजसिल्वर जूलरी कैरी कर सकती हैं. ये आपको एक टिपिकल, एंटीक लुक देने में हेल्पफुल रहती है. जिसमें आप ईयररिंग, कफ बैंगल्स, रिंग, नेकलेस जैसी डिटेलिंग एड कर सकती हैं. इसके लिए इन एक्ट्रेस के लुक्स से आइडिया लें.

अपने हेयर स्टाइल को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. ये आपके लुक को इनहैंस करने के लिए बेहद जरूरी है. आप बालों की एक गूंथकर परांदा के साथ लंबी चोटी बना सकती हैं या फिर जूड़ा बना लें. इसके अलावा हाफ पिन किए गए कर्ली हेयर भी कमाल के लगते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि बालों में कोई न कोई एसेसरीज जरूर कैरी करें. आप शिवांगी जोशी की तरह कलरफुल फ्रिंज भी चोटी में लगा सकती हैं. ये तैयार रबर बैंड होते हैं, जिन्हें स्टाइल करना भी आसान होता है.

सही मेकअप के बिना पूरा लुक अधूरा रहता है. खासकर बिंदी पर काफी फोकस करना चाहिए.आंखों पर आईशैडो अपने आउटफिट के मैच का लगाएं तो वहीं हैवी लाइनर के साथ कजरारी आंखें कमाल की लगती हैं. इसके अलावा माथे पर आप नीति टेलर की तरह डबल बिंदी लगा सकती हैं. चाहे तो चिन और आंखों के कॉर्नर पर भी छोटी सी बिंदी लगाएं. इससे आपको ठेठ ट्रेडिशनल लुक पाने में हेल्प मिलेगी.

अपने गरबा और डांडिया लुक को पूरा करने के लिए ऐसे फुटवियर चुनें जो लुक भी कंप्लीट करें और आरामदायक भी हो, क्योंकि हील्स आपको डांस करने के दौरान असहज महसूस करा सकती हैं. आप मोजरी कैरी कर सकती हैं या फिर कोल्हापुरी फुटवियर काफी कंफर्टेबल रहती है. अगर आप किसी तरह के एक्सपेरिमेंट से नहीं डरती हैं तो आपके लिए परफेक्ट रहेगा कि आप स्नीकर्स कैरी करें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY