शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली में प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, नोएडा बॉर्डर पर BSF तैनात; गाड़ियों की हो रही चेकिंग​ | IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने किया टॉस के वक्त खुलासा इस वजह से वैभव सूर्यवंशी को नही मिला रांची में मौका​ | बाजार में गिरावट के बीच ग्रोथ फंड बन रहे निवेशकों की पसंद, 1 लाख ऐसे बन गए 4.3 करोड़ रुपए​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?​

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं। अब उन्होंने डिजिटल दुनिया में भी एक नया कदम उठाया है। सलमान खान ने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी और फैंस को खास अंदाज […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं। अब उन्होंने डिजिटल दुनिया में भी एक नया कदम उठाया है। सलमान खान ने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी और फैंस को खास अंदाज में बताया कि इस चैनल पर क्या देखने को मिलेगा।

सलमान खान ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा करके अपने नए यूट्यूब चैनल की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “शुरू से शुरू करते हैं, मेरा आधिकारिक यूट्यूब चैनल। A से Z तक सब यहां मिलेगा।”

सलमान के इस ऐलान के बाद उनके फैंस के बीच उत्साह देखने को मिला। फैंस उनके इस नए कदम का स्वागत कर रहे हैं। हालांकि, अभिनेता ने अभी यह साफ नहीं किया है कि चैनल पर किस तरह के वीडियो देखने को मिलेंगे।

‘मातृभूमि’ में सेना के अधिकारी बनेंगे सलमान

सलमान खान की आने वाली फिल्मों में ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ अहम है। यह फिल्म पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से चर्चा में थी। फिल्म में सलमान भारतीय सेना के एक अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। अब देखना होगा कि सलमान अपने नए यूट्यूब चैनल पर फिल्म से जुड़ी कोई खास जानकारी साझा करते हैं या नहीं।

नयनतारा के साथ एक्शन फिल्म में भी आएंगे नजर

सलमान खान के पास एक और बड़ी फिल्म है। वह दक्षिण भारतीय निर्देशक वामशी पैडिपल्ली के साथ एक एक्शन फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा भी नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। हालांकि, अभी तक फिल्म के आधिकारिक नाम और रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY