सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
ननदोई के प्यार में थी पत्नी, बाधा बना पति तो रच डाली खौफनाक साजिश… दिल दहला देगी वारदात​ | Uttarakhand Cabinet Meeting Decisions: उत्तराखंड में सरकारी भर्तियों में अग्निवीरों को मिलेगी ज्यादा छूट, सीएम पुष्कर धामी की कैबिनेट ने पास किए 13 प्रस्ताव​ | Ranji Trophy में Tushar Deshpande ने ली हैट्रिक, Mumbai को मिली 351 रन की बढ़त​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

O Yaara Song में ऐसा क्या दिखा कि ट्रोल होने लगे Ajaz Khan? अब एक्टर ने दिया जवाब​

एजाज खान इन दिनों अपने नए गाने ‘ओ यारा’ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुए इस गाने में उनके बोल्ड सीन और किसिंग सीन को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग गाने में उनके अंदाज पर सवाल उठा रहे हैं। अब एजाज खान ने इस […]

एजाज खान इन दिनों अपने नए गाने ‘ओ यारा’ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुए इस गाने में उनके बोल्ड सीन और किसिंग सीन को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग गाने में उनके अंदाज पर सवाल उठा रहे हैं। अब एजाज खान ने इस ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है और वीडियो शेयर कर अपना पक्ष रखा है।

एजाज खान ने ट्रोल करने वालों को क्या जवाब दिया?

एजाज खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह गाने में दिखाए गए किसिंग सीन को लेकर हो रही आलोचना पर बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी काम को करने के पीछे निर्देशक की भूमिका होती है।

एजाज खान वीडियो में कहते हैं, “आज पूरा हिंदुस्तान हम पर फतवा लगा रहा है कि हमने किस कर लिया है। इतना तो लोगों को ज्ञान होगा कि कोई भी काम इंसान से डायरेक्टर करवाता है। हमें गालियां मत दो, हम पर फतवे ना लगवाओ। ये है वो डायरेक्टर जिसने हमसे किस करवाया है। शादाब, अब आप ही बताओ…।”

निर्देशक शादाब ने भी रखी अपनी बात

इसके बाद निर्देशक शादाब ने भी गाने में दिखाए गए सीन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोग वीडियो देख भी रहे हैं और उसका आनंद भी ले रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कमेंट करके आलोचना कर रहे हैं।

शादाब ने कहा, “भाई मजे तो सब ले रहे हैं, वीडियो तो सब देख रहे हैं। लोगों को मजे आ रहे हैं, जिस कारण ही कमेंट कर रहे हैं। हमने एक गैंगस्टर की कहानी दिखाई है, जिसमें रोमांस है तो ऐसे में किस तो होना ही है। ये म्यूजिकल शॉट ड्रामा है। हम ऐसे प्रोजेक्ट घर पर रखने के लिए थोड़े ही बना रहे हैं, एंटरटेनमेंट के लिए बना रहे हैं।”

एजाज खान बोले प्रोड्यूसर के पैसे तो निकल गए

वीडियो के आखिर में एजाज खान ने ट्रोलिंग को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर लोग उनसे नाराज हैं, तो भी उन्हें एक बात की खुशी है कि प्रोड्यूसर के पैसे निकल गए। उन्होंने कहा, “चलो कोई बात नहीं, लोग हमसे नाराज हो लें, लेकिन कम से कम प्रोड्यूसर के तो पैसे निकल गए ना। हमें इसी बात की खुशी है।”

एजाज खान के इस बयान के बाद गाने में दिखाए गए किसिंग सीन को लेकर चर्चा हो रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या किसी गाने में किसिंग सीन दिखाना इतना बड़ा मुद्दा हो सकता है कि एक्टर के खिलाफ फतवा जारी करने की बात होने लगे?

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY