शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Yogi Cabinet Decisions : यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट​ | फरीदाबाद: साथ पढ़ने वाली लड़की के घर फंदे से लटका मिला 10वीं के छात्र का शव, परिजन बोले- घर बुलाकर बेटे को मार डाला​ | स्टारलिंक विवाद पर केंद्र का दोटूक जवाब​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

SP Rebel MLAs BJP Joining: यूपी में सपा को बड़ा झटका! 14 अक्टूबर को BJP में शामिल होंगे तीन बागी विधायक, अमेठी में होगा कार्यक्रम​

: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले तीन विधायक 14 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। इनमें विनोद चतुर्वेदी , राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह के नाम शामिल हैं। अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में तीनों विधायकों […]

: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले तीन विधायक 14 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। इनमें विनोद चतुर्वेदी , राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह के नाम शामिल हैं। अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में तीनों विधायकों के औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता लेने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। तीनों विधायकों के पार्टी में शामिल होने को उत्तर प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

अमेठी में होगा BJP का सदस्यता कार्यक्रम

सपा के बागी विधायक विनोद चतुर्वेदी , राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह 14 अक्टूबर को अमेठी में बीजेपी का दामन थामेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्हें सदस्यता दिलाई जाएगी। विधानसभा की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, विनोद चतुर्वेदी का नाम अभी जालौन की कालपी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक के रूप में दर्ज है। वहीं, अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह को असंबद्ध विधायकों की श्रेणी में दिखाया गया है। इस श्रेणी में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का नाम भी शामिल है।

ये भी पढ़ें:

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद बढ़ी थी दूरी

 और इन विधायकों के बीच दूरी फरवरी 2024 में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान खुलकर सामने आई थी। उस समय के कुछ विधायकों ने पार्टी के रुख से अलग जाकर बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। इनमें विनोद चतुर्वेदी, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह के अलावा महाराजी देवी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य के नाम भी सामने आए थे। इस घटनाक्रम के बाद इन विधायकों और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक मतभेद सार्वजनिक हो गए थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी कई मौकों पर बागी विधायकों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। हालांकि, हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान समर्थन जुटाने के सिलसिले में उन्होंने बागी विधायकों को भी साथ आने का प्रस्ताव दिया था।

ये भी पढ़ें:

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY