Team India: भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर के होल्कर में 5 मैचों की टी20 सीरीज का आज तीसरा टी20 मैच खेला गया, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने आज टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की शानदार शुरुआत की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 223 रन बनाने में सफल रही.

वेस्टइंडीज की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन अंत तक वेस्टइंडीज की टीम लड़ती रही, हालांकि अंत में वो 209 रन ही बना सके और 14 रनों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. वेस्टइंडीज की टीम के लिए अंतिम ओवर में स्प्रिंगर ने 22 रन बनाए.
Team India ने अभिषेक और ईशान की बदौलत पार किया 200 रनों का आंकड़ा
भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की, लेकिन संजू सैमसन आज सिर्फ 3 रन ही बना सके. इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने 108 रनों की साझेदारी कर भारत को 200 रनों के पार पहुँचाने की पटकथा लिख दी, लेकिन ईशान किशन के आउट होते ही विकेट की झड़ी लग गई.
पहले कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने, वहीं नमन धीर ने 10 रन बनाए, लेकिन इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने कुछ अच्छे शॉट खेले, हालांकि वो भी दुर्भाग्यशाली रहे और लेग पर जा रही गेंद बल्ले का किनारा लेकर शाई होप के दस्ताने में गई और 21 रनों पर उनकी पारी खत्म हुई. इसके बाद अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला, लेकिन दोनों ही रनआउट हुए और भारत मुश्किल में आया.
तिलक वर्मा ने जहां 16 गेंदों में 28 रन बनाए, वहीं अक्षर पटेल 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए. अक्षर को रनआउट कराने वाले अर्शदीप सिंह ने उसके बाद एक लंबा छक्का लगाया और 8 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन अंतिम ओवर में प्रिंस यादव ने 3 चौके जड़े और भारतीय टीम 20 ओवरों में 223 रनों पर आलआउट हुई.
भारतीय गेंदबाजों ने पहले ही ओवर से बनाई वेस्टइंडीज पर पकड़
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप आज कुछ खास नही कर सके और अर्शदीप सिंह ने उन्हें 5 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद कामिल पूरन और शिमरोन हेटमायर के बीच 60 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान शिमरोन हेटमायर ने 26 गेंदों में 43 रन बनाए, उनके आउट होने के बाद रोवमैन पॉवेल कुछ खास नही कर सके और सिर्फ 5 रन बनाकर चले बने.
इसके बाद कामिल पूरन ने तेजी से रन बनाना शुरू किया और 27 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली. वहीं सैम्पसन ने 15 गेंदों में 21 रन बनाया. अंत में पिछले मैच के हीरो रहे रदरफोर्ड ने पारी को संभालने की कोशिस की, लेकिन अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में पहले कीमो पॉल और फिर रदरफोर्ड को पवेलियन की राह दिखा मैच को भारत के पाले में डाल दिया. इस दौरान रदरफोर्ड ने 20 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 20 रन बनाए.
श्रेयस अय्यर के इस मास्टर प्लान से जीता Team India
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की पिछले मैच में काफी आलोचना हुई थी, उन्होंने बेहद खराब कप्तानी की थी, लेकिन आज के मैच में उन्होंने शानदार कप्तानी की और गेंदबाजों को अच्छे से रोटेट किया. उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी से बीच के ओवरों में गेंदबाजी कराकर वेस्टइंडीज को खुलकर खेलने का मौका नही दिया, वहीं बीचबीच में मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को लाकर वेस्टइंडीज के हार की पटकथा लिख दी.