गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
₹2 लाख करोड़ के पार पहुंचा GST कलेक्शन! सितंबर के आंकड़ों से चमका सरकारी खजाना​ | चारपाई पर हाथ बंधे, सिर पर चोट… एटा के मंदिर में पुजारी की हत्या; पहले ही जताई थी आशंका, रात में फेंकता था कोई पत्थर​ | October Tarot Reading: सिंह और धनु राशि को Promotion के योग, देखें मेष से मीन का October Tarot Horoscope​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बरेली में किसान के घर ईडी का छापा, रिश्तेदार ने किया खेल, दिल्ली से पहुंची थी टीम​

उत्तर प्रदेश के बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के चिटौली गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से आई प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने किसान पोशाकीलाल मौर्य के घर पर छापा मारा. अचानक पहुंची टीम को देखकर गांव के लोग भी मौके पर जुटने लगे. टीम ने घर को अंदर से बंद […]

उत्तर प्रदेश के बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के चिटौली गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से आई प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने किसान पोशाकीलाल मौर्य के घर पर छापा मारा. अचानक पहुंची टीम को देखकर गांव के लोग भी मौके पर जुटने लगे. टीम ने घर को अंदर से बंद कर लिया और पार्टीजनों के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी. कल देर रात तक ED की कार्रवाई जारी रही.

यह कार्रवाई पोशाकीलाल मौर्य के बैंक खाते में हुए बड़े लेनदेन से जुड़ी है. गांव में चर्चा है कि दिल्ली में रहने वाले उनके रिश्तेदार जितेंद्र मौर्य ने पोशाकीलाल के खाते से बड़ी रकम का लेनदेन किया था. इसी लेनदेन को लेकर ED की टीम जांच कर रही है. हालांकि, कार्रवाई की असली वजह क्या है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

जंगल से बुलाया गया किसान

ED की टीम पोशाकीलाल के घर पहुंची तो वह घर पर मौजूद नहीं थे. बताया गया कि वह जंगल की तरफ गए हुए थे. इसके बाद प्रशासक अनुज सिंह के जरिये उन्हें जंगल से घर बुलाया गया. टीम ने किसान और उसके परिवार के लोगों से पूछताछ की.प्रशासक अनुज सिंह ने भी टीम से कार्रवाई का कारण जानने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने इस संबंध में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया. टीम ने घर के अंदर अपनी कार्रवाई जारी रखी. बाहर लोगों की भीड़ जमा रही, लेकिन किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई.

ED की टीम में प्रभारी रवि यादव के नेतृत्व में अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं. टीम ने घर के अंदर दस्तावेज और बैंक लेनदेन से जुड़े कागजातों की जांच की या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. प्रवर्तन निदेशालय की ओर से भी अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

पहले फेरी लगाते थे पोशाकीलाल

पुलिस के मुताबिक पोशाकीलाल मौर्य के खिलाफ काफी पहले हत्या का एक मामला दर्ज हुआ था. एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि थाना पुलिस से जानकारी कराई गई थी. हालांकि उन्होंने साफ किया कि मौजूदा ED की कार्रवाई का उस पुराने हत्या के मामले से कोई संबंध नहीं है.

स्थानीय जानकारी के मुताबिक पोशाकीलाल पहले गांव में फेरी लगाकर सामान बेचते थे. अब वह घर में ही परचून की दुकान चलाते हैं. साथ ही वो खेती भी करते हैं. उनके दो बेटे अजय और अमित परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं.

फिलहाल ED की टीम की कार्रवाई और बैंक खातों से जुड़े लेनदेन की जांच की है. जांच पूरी होने के बाद अब जांच से ही यह साफ हो सकेगा कि किसान के खाते में रकम कहां से आई और किस वजह से उसका इस्तेमाल किया गया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY