बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली में ढीले हुए सोने के तेवर! दो दिनों में ₹900 सस्ता हुआ गोल्ड​ | Mirzapur News: मां की गोद मिलनी थी, नाले के कीचड़ में मिली… मासूम की सिसकियां सुन नम हुईं आंखें​ | BCCI ने Smriti Mandhana को बनाया भारतीय महिला टीम का नया Captain, नए उप-कप्तानों के नाम भी सामने आए​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पहले बहू को पीटा, विरोध करने आया बेटा तो कुल्हाड़ी से काटकर ले ली जान; क्यों हैवान बना पिता?​

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार की सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना हुई. यहां घर के बटवारे को लेकर हुए विवाद में एक पिता ने अपने बड़े बेटों के साथ मिलकर छोटे बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर […]

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार की सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना हुई. यहां घर के बटवारे को लेकर हुए विवाद में एक पिता ने अपने बड़े बेटों के साथ मिलकर छोटे बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामला उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र की है.

पुलिस के मुताबिक बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गंज मुरादाबाद मोहल्ले में रहने वाले दिलशाद लोडर चलाकर अपना और अपने परिवार का पेट भरता था. उसके पांच भाई और चार बहनें हैं. उसका जमीन के एक टुकड़े को लेकर अपने पिता और अन्य भाइयों से विवाद चल रहा था. इसी बीच मंगलवार शाम घर में वाशिंग मशीन रखने को लेकर उसकी पत्नी सोफिया का अपने ससुर से थोड़ी बहस हो गई. आरो है कि सोफिया के साथ मारपीट भी की गई.

पति ने जताया विरोध तो ले ली जान

इसकी जानकारी होने पर दिलशाद ने भाइयों और पिता से मिलकर विरोध जताया. इसी बात पर झगड़ा बढ़ गया. फिर पिता और अन्य भाइयों ने दिलशाद को पकड़कर उसके ऊपर डंडा, कुल्हाड़ी और तलवार से हमला कर दिया. इससे दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सामने आया घटना का वीडियो

इस घटना से जुड़ा एक पांच सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है. इसमें साफ दिख रहा है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय घर के अंदर अन्य महिलाएं मौजूद थी और कुछ लोगों ने एक युवक को पीछे से पकड़ रखा है. फिर सामने से एक व्यक्ति तलवार से हमला करता है. हालांकि हम वीडियो की पुष्टि नहीं करते. थाना बांगरमऊ प्रभारी अखिलेश पाण्डेय के मुताबिक इस मामले में पिता और भाई को अरेस्ट कर लिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY