बुधवार, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Canara Bank Recruitment 2026 : केनरा बैंक में 3500 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स को मिलेगा ₹16,650 स्टाइपेंड​ | चलती स्लीपर बस में नाबालिग से दरिंदगी: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की 398 पन्नों की चार्जशीट, 51 गवाह और DNA रिपोर्ट शामिल​ | 25 हजार दो और 93 लाख पाओ? ‘पैसों की बारिश’ का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पिता भाजपा के समर्थन से बने थे राज्यसभा सांसद, अब अखिलेश ने बेटे को बनाया उम्मीदवार, कौन हैं धनराज नथवानी?​

समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव होना है. जिसके लिए सपा ने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. पार्टी की तरफ से रामगोपाल यादव और धरनाज परिमल नथवानी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है. […]

समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव होना है. जिसके लिए सपा ने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. पार्टी की तरफ से रामगोपाल यादव और धरनाज परिमल नथवानी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है. सपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि दोनों उम्मीदवार रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

सपा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा ‘समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए अधिकृत प्रत्याशी प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की उपस्थिति में सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे’.

सूचनार्थ

समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा हेतु अधिकृत प्रत्याशी प्रो. राम गोपाल यादव जी एवं श्री धनराज परिमल नथवानी जी माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की उपस्थिति में प्रातः 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

— Samajwadi Party September 30, 2026

कौन हैं धनराज नथवानी

धनराज नथवानी उद्योग जगत और क्रिकेट प्रशासन से जुड़े चर्चित नाम हैं. वे रिलायंस समूह से जुड़े रहे हैं और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वह वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्री में ग्रुप प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं और अंबानी परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं.

धनराज नथवानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी के पुत्र हैं. उनका जन्म 5 फरवरी 1986 को हुआ. उन्होंने लंदन के Regents Business School से International Business की पढ़ाई की. इसके बाद Corporate Law और Public Relations Management में MBA किया. कॉरपोरेट क्षेत्र में धनराज नथवानी का जुड़ाव रिलायंस समूह से रहा है. इसके अलावा वे खेल, CSR और सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़े रहे हैं.

क्रिकेट प्रशासन में अहम भूमिका

धनराज नथवानी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन से लंबे समय से जुड़े रहे हैं. साल 2019 में उन्हें GCA का उपाध्यक्ष चुना गया था. इसके बाद नवंबर 2022 में वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए. क्रिकेट प्रशासन में उनकी भूमिका के दौरान गुजरात में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर और खेल गतिविधियों से जुड़े कई कार्यों में उनकी सक्रियता रही.

सामाजिक और अन्य जिम्मेदारियां

धनराज नथवानी की रुचि खेल के अलावा CSR, सामाजिक कार्य, वन्यजीव और पर्यावरण से जुड़े क्षेत्रों में भी रही है. उनकी आधिकारिक प्रोफाइल में द्वारका देवस्थान समिति से जुड़ी जिम्मेदारी का भी उल्लेख किया गया है.

इसके अलावा भारत सरकार की 2023 की राजपत्र अधिसूचना के मुताबिक उन्हें अहमदाबाद में हंगरी का Honorary Consul नियुक्त किया गया थ. उनके कांसुलर क्षेत्र में गुजरात के साथ दमनदीव और दादरा एवं नगर हवेली शामिल थे.

परिवार और सार्वजनिक पहचान

धनराज नथवानी की सार्वजनिक पहचान मुख्य रूप से तीन क्षेत्रों से जुड़ी रही है कॉरपोरेट क्षेत्र, क्रिकेट प्रशासन और सामाजिक गतिविधियां. उनके पिता परिमल नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और राज्यसभा सदस्य हैं. परिमल नथवानी साल 2026 में झारखंड से राज्यसभा के लिए फिर निर्वाचित हुए और वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं. धनराज नथवानी का गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ाव भी लंबे समय से रहा है. 2019 में उनके GCA उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद में उन्होंने अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY