शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Box Office Milestone: Ajay Devgn की Drishyam: The Conclusion ने गाड़े झंडे, वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के क्लब में शामिल!​ | Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | हैवी खाना खाने के बाद हो जाए ब्लोटिंग तो दादी-नानी के ये नुस्खे तुरंत दिलाते हैं आराम!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Delhi Jantar Mantar Protest: बीजेपी प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा बोले- राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश नाकाम, राहुल गांधी को बताया नालायक नेता​

Delhi Jantar Mantar Protest: के जंतरमंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट के छात्र संगठनों ने प्रदर्शन बुलाया था। दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स की वजह से प्रदर्शनकारी जंतरमंतर पर नहीं पहुंच सके। CJP फाउंडर अभिजीत दिपके को भी हिरासत में लिया गया। बीजेपी प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राजधानी को […]

Delhi Jantar Mantar Protest: के जंतरमंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट के छात्र संगठनों ने प्रदर्शन बुलाया था। दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स की वजह से प्रदर्शनकारी जंतरमंतर पर नहीं पहुंच सके। CJP फाउंडर अभिजीत दिपके को भी हिरासत में लिया गया। बीजेपी प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश नाकाम हुई। उन्होंने राहुल गांधी को भी नालायक नेता बताया।

‘जंतरमंतर पर जो हो रहा, वो भारत की कहानी नहीं’

BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि जंतरमंतर पर जो हो रहा है, टीवी पर जो दिख रहा है और सोशल मीडिया के कुछ हैंडल पर जंतरमंतर को दिखाया जा रहा है, वो भारत की कहानी नहीं है।

‘आगजनी और मारपीट की कोशिश थी’

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि भारत शांत है, भारत सुशासन के साथ आगे बढ़ रहा है मगर दिल्ली के एक कोने में कुछ अराजक तत्व जिस तरह से अराजकता कर रहे हैं, वो भी कुछ दिनों से हम देख रहे हैं। हालांकि, मैं आपको कह सकता हूं कि आज अराजक तत्वों का जो फेल कार्यक्रम हम देख रहे हैं, वो पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। ये कोशिश थी कि भारत को बंधक बनाया जाए, राजधानी को बंधक बनाया जाए, कोशिश थी कि आगजनी और मारपीट हो।

‘भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत’

बीजेपी प्रवक्ता पात्रा ने कहा कि वो चाहते थे दिल्ली की सड़कों पर लड़ाई हो मगर आज भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई है। जिस तरह लोकतंत्र ने दिल्ली में प्रदर्शन किया है और जिस तरह से सारा विषय कंट्रोल में हैं, मैं ये दोहराना चाहता हूं कि अराजकतावादी विफल हो गए और उनका यह कार्यक्रम नहीं चलने वाला है। संबित पात्रा ने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने एक बंद बुलाया था। कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन था। आज कुछ दूसरे तत्वों ने प्रदर्शन किया है। फिर 12 तारीख को एक प्रदर्शन बुलाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: 

राहुल गांधी को बताया नालायक नेता

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि एक कालखंड में किस तरह से भारत में स्थितियों को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। मगर उसके पीछे के नीयत को भी समझिए। अराजकतत्वों के अंदर भी अराजकता है कि किसे श्रेय मिले। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच में गुत्थमगुत्थी चल रही है। कल कुछ राजनेता राष्ट्रपति भवन गए थे। वहां से बाहर निकलने के बाद राहुल गांधी का बयान एक नालायक नेता के बयान के बराबर है। कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि राष्ट्रपति को सड़क की लड़ाई में घसीटने की कोशिश हुई हो मगर एक नालायक नेता ने राष्ट्रपति महोदया को सड़क की लड़ाई में घसीटने की कोशिश की।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY