बुधवार, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
करण जौहर ने किया सीजन 9 का ऐलान​ | ‘संपर्क में कई BJP विधायक, एडजस्ट कैसे करें’, अखिलेश यादव ने बृजभूषण को भी दिया ऑफर​ | मंगलुरु MRPL रिफाइनरी में भीषण धमाका… आसमान में छाया काले धुएं का गुबार, आसपास के इलाकों तक झटके महसूस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Election 2027: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने की बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ एकजुटता की बात, बोले- समाज चाहता है दोनों एकजुट होकर लड़ें​

UP Election 2027: आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने यूपी चुनाव से पहले मायावती के साथ राजनीतिक एकजुटता को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाज चाहता है कि चन्द्रशेखर आजाद और बहनजी एकजुट होकर लड़ें। चंद्रशेखर आजाद मौजूदा लोकसभा में नगीना से सांसद हैं। ‘मेरे हाथ में नहीं, […]

UP Election 2027: आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने यूपी चुनाव से पहले मायावती के साथ राजनीतिक एकजुटता को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाज चाहता है कि चन्द्रशेखर आजाद और बहनजी एकजुट होकर लड़ें। चंद्रशेखर आजाद मौजूदा लोकसभा में नगीना से सांसद हैं।

‘मेरे हाथ में नहीं, ताली एक हाथ से नहीं बजती’

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने वीडियो जारी करके कहा कि समाज की इच्छा है कि चंद्रशेखर और बहन जी एकजुट होकर चुनाव लड़ें। लेकिन मैं समाज को कहना चाहता हूं कि मेरे हाथ में नहीं है। मैंने अपनी ओर से बहुत प्रयास किए, लेकिन ताली एक हाथ से नहीं बजती।

गठबंधन की घोषणा नहीं

चंद्रशेखर आजाद का ये बयान उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित नेतृत्व और दोनों नेताओं के बीच संभावित राजनीतिक तालमेल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आया है। हालांकि, इस बयान को फिलहाल चंद्रशेखर आजाद की ओर से रखे गए राजनीतिक विचार के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। इसे मायावती या बहुजन समाज पार्टी के साथ किसी औपचारिक गठबंधन की घोषणा नहीं माना है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY