बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा… ट्रक में घुसी 100 KM प्रति घंटा की स्पीड से आ रही अर्टिगा कार, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत​ | PM Modi 25 Years in Public Life: BJP का ‘सेवा संकल्प’ अभियान, PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, निर्मला सीतारमण ने दी बधाई​ | RBI Repo Rate Hike: अगर बढ़ गया रेपो रेट तो कितनी बढ़ जाएगी आपकी EMI? समझें 10 से 50 लाख का पूरा गणित​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

PUC Certificate Test: Emission Test से पहले जरूर करें ये काम, वरना फेल हो सकता है PUC टेस्ट​

PUC Certificate Test:आज के समय में लगभग हर किसी के पास कोई न कोई वाहन जरुर होता है, किसी के पास स्कूटी तो किसी के पास बाइक, कार, ट्रक जैसे वाहन होते हैं। इससे वायु प्रदूषण भी बहुत फैल रहा है। ऐसे में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट बनवाना […]

PUC Certificate Test:आज के समय में लगभग हर किसी के पास कोई न कोई वाहन जरुर होता है, किसी के पास स्कूटी तो किसी के पास बाइक, कार, ट्रक जैसे वाहन होते हैं। इससे वायु प्रदूषण भी बहुत फैल रहा है। ऐसे में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट बनवाना बहुत जरुरी है, क्योंकि कई जगह अगर आपके पास PUC सर्टिफिकेट नहीं होगा तो टीजल, पेट्रोल नहीं मिलेगा। अगर आप PUC सर्टिफिकेट बनवाने जाते हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें नहीं PUC टेस्ट फेल हो जाएगा और एमिशन रीडिंग गलत आएगी। आइए जाने किन बातों का रखें ध्यान।

PUC सर्टिफिकेट बनवाने से पहले करें ये काम 

आप जब अपनी गाड़ी का PUC सर्टिफिकेट बनवाने जाएं तो जाने से पहले इंजन को कुछ देर चालू रखकर गर्म कर लें और साइलेंसर की नमी या गंदगी को साफ कर लें, जिससे बिल्कुल सही एमिशन रीडिंग मिल सके, क्योंकि एमिशन टेस्ट के दौरान साइलेंसर से निकलने वाले धुएं का वैज्ञानिक परीक्षण किया जाता है, जिसमें अगर थोड़ी सी भी गड़बड़ी हुई तो रिपोर्ट प्रभावित हो सकती है। इन बातों का रखें ध्यान..

इंजन गर्म रखें

टेस्ट सेंटर पहुंचने से कम से कम 1015 मिनट पहले गाड़ी को करीब 5 से 10 किलोमीटर तक चलाएं ताकि इंजन का तापमान सामान्य हो जाए और सेंसर सही रीडिंग दे सके, क्योंकि ठंडे इंजन में हमेशा हानिकारक गैस का ज्यादा उत्सर्जन होता है।

Air Filter की जांच

गंदा एयर फिल्टर अधूरा दहन बढ़ाता है जिससे गलत और बढ़ा हुआ प्रदूषण स्तर दिख सकता है।

servicing के बाद कराएं टेस्ट

ध्यान रखें कि साइलेंसर के अंदर पानी, धूल या ज्यादा कार्बन जमा न हो, क्योंकि यह धुएं के प्रवाह को बाधित कर सकता है। इसलिए टेस्ट कराने से पहले गाड़ी की सर्विसिंग कराना बेहतर होता है, जिससे गंदा एयर फिल्टर और पुराना इंजन ऑयल बदल जाए और टेस्ट के दौरान प्रदूषण का स्तर कम हो सके। 

आईडेलिंग स्थिति

पेट्रोल वाहनों के लिए टेस्ट के समय इंजन को बिना एक्सीलेरेटर दिए सामान्य गति पर चालू रहने दें।

बिना PUC सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल

हरियाणा परिवहन विभाग ने दिल्लीNCR में  1 अक्टूबर से लागू हुए ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ नियम के तहत बिना वैध PUC वाले वाहनों को ईधन देने से मना कर दिया है। ऐसा करने से विभाग का मकसद प्रदूषण पर लगाम लगाने और दिल्लीNCR की हवा को प्रदूषण रहित करने से है। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY