शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
दिव्य भी, शुद्ध भी! राम मंदिर प्रसाद की शुद्धता पर FSSAI की मुहर, 114 में से मिले 103 अंक​ | Yogi vs Akhilesh: अखिलेश की चुनौती पर योगी बोले- लड़ाई चेलों के साथ क्यों ? अयोध्या से नामांकन कीजिए, मैं भी करता हूं​ | Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, बोले- भरोसा कम हुआ, दिल्ली में 40 हजार जवानों की तैनाती बहुत कुछ हक रही है​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Chhatarpur Bus Accident: छतरपुर में सड़क हादसा, बस के ब्रेक फेल होने से पलटी मजदूरों से भरी बस, एक की मौत, 48 मजदूर थे सवार​

Chhatarpur Bus Accident: मध्य प्रदेश के छतरपुर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां मजदूरों को लेकर जा रही बस के ब्रेक फेल होने से वह पलट गई। जिससे बस में सवार एक मजदूर की मौत हो गई। तो वहीं 15 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सभी केनबेतवा लिंक […]

Chhatarpur Bus Accident: मध्य प्रदेश के छतरपुर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां मजदूरों को लेकर जा रही बस के ब्रेक फेल होने से वह पलट गई। जिससे बस में सवार एक मजदूर की मौत हो गई। तो वहीं 15 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सभी केनबेतवा लिंक परियोजना में काम कर रहे थे। ये सभी यूपी और बिहार के रहने वाले थे। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पूरी घटना बमीठा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। 

बस के ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार पूरी घटना छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां केन बेतना लिंक परियोजना में काम करने वाले मजूदरों को लेकर बस जा रही थी। तभी बस का ब्रेक फेल हो गया और बस अचानक जा पलटी। उस वक्त बस में करीब 48 मजदूर सवार थे। जिनमें से एक की हादसे के समय मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं 15 मजदूर इसमें घायल बताए जा रहे हैं। आपको बता दें उस वक्त बस में 48 मजदूर सवार थे। ये सभी बिहारयूपी के रहने वाले हैं। 

अस्पताल में चल रहा इलाज 

घटना की सूचना के बाद सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। पुुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में लगी है। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY