शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
India vs West Indies 3rd ODI: केएल राहुल का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज को 352 रन का टारगेट, रोहित ने बनाए 92 रन​ | ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम… BDM के बल्ले से क्या कांग्रेस की नैया होगी पार? UP में पुरानी ढर्रे पर लौटी पार्टी​ | CNG भरवाते समय न करें ये छोटी-सी गलती, वरना भारी पड़ सकती है लापरवाही​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Uttarakhand SIR 2026: उत्तराखंड में 8.01 लाख मतदाताओं के नाम कटे, प्रदेश में अब कुल 71.58 लाख वोटर्स, एसआईआर के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी​

Uttarakhand SIR 2026: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है।  नई सूची में राज्य के कुल 71,58,949 मतदाता दर्ज हैं। SIR की शुरुआत 8 जून को हुई थी, उस समय मतदाताओं की संख्या 79,60,762 थी। इस आधार पर शुरुआती […]

Uttarakhand SIR 2026: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। 

नई सूची में राज्य के कुल 71,58,949 मतदाता दर्ज हैं। SIR की शुरुआत 8 जून को हुई थी, उस समय मतदाताओं की संख्या 79,60,762 थी। इस आधार पर शुरुआती सूची की तुलना में 8,01,813 वोटरों के नाम कटे है, यानी करीब 10.07 प्रतिशत मतदाता घट गए हैं।

ड्राफ्ट के मुकाबले 25 हजार से ज्यादा मतदाता बढ़े

SIR के तहत गणना और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई थी। इसमें 71,33,785 मतदाता दर्ज थे। 

इसके बाद मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दाखिल करने का मौका दिया गया। इन मामलों के निस्तारण के बाद फाइनल सूची में संख्या बढ़कर 71,58,949 हो गई। यानी ड्राफ्ट सूची के मुकाबले 25,164 मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी हुई है।

उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर SIR2026 से संबंधित ड्राफ्ट रोल, ASD सूची, मतदान केंद्रों की सूची और प्रेस नोट भी उपलब्ध कराए गए हैं।

महिला, पुरुष और थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या

फाइनल मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में 37,37,701 पुरुष, 34,21,036 महिला और 212 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इसके अलावा 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 72,656 युवा मतदाता और 80 वर्ष से अधिक उम्र के 1,22,892 मतदाता सूची में दर्ज हैं।

1.29 लाख नए नाम जुड़े, 1.04 लाख हटे

दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया के दौरान 1,29,872 पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि नियमों के तहत 1,04,708 नाम अंतिम सूची से हटाए गए। 

इन दोनों आंकड़ों के अंतर से ड्राफ्ट के मुकाबले अंतिम सूची में 25,164 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई। 

सूची से छूटे लोगों के लिए जारी रहेगा अभियान

अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद भी पात्र नागरिक मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल पर नए मतदाता पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। 

आयोग की ओर से BLO के जरिए छूटे हुए पात्र लोगों, पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और अन्य नए मतदाताओं तक पहुंचने का अभियान भी चलाया जाएगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY