गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश…सहारा देने के नाम पर गैंगरेप, फिर नहर में फेंका; बुलंदशहर की लड़की से दरिंदगी की हद पार​ | ‘नाना जी वास्तव में बेमिसाल थे’, नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार, आर माधवन और बॉलीवुड हस्तियों ने जताया शोक​ | जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक शुरू​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

देश के इन दिग्गजों को एलन मस्क ने बताया ‘ओलिगार्क्स’, भारत में Starlink की एंट्री पर आया नया ट्विस्ट!​

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और अमेरिका के दिग्गज कारोबारी एलन मस्क ने बिना किसी का नाम के लिए भारत के दिग्गज उद्योगपतियों पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया है कि कुछ ‘ओलिगार्क्स’ भारत में स्टारलिंक की सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस शुरू होने में रुकावट डाल रहे हैं. मस्क का आरोप है कि ऐसा भारत […]

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और अमेरिका के दिग्गज कारोबारी एलन मस्क ने बिना किसी का नाम के लिए भारत के दिग्गज उद्योगपतियों पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया है कि कुछ ‘ओलिगार्क्स’ भारत में स्टारलिंक की सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस शुरू होने में रुकावट डाल रहे हैं. मस्क का आरोप है कि ऐसा भारत में अपने एकाधिकार यानी मोनोपॉली को बनाए रखने के लिए किया जा रहा है. हालांकि, मस्क ने किसी व्यक्ति या कंपनी का नाम नहीं लिया है. ब्लूमबर्ग ने दावा किया है कि मस्क का इशारा साफ तौर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और भारती एयरटेल के सुनील भारती मित्तल की तरफ हो सकता है.

मस्क ने यह बयान X पर DogeDesigner नाम के अकाउंट की एक पोस्ट के जवाब में दिया. इस पोस्ट में भारत के उन गांवों का जिक्र किया गया था, जहां अभी तक मोबाइल नेटवर्क की पहुंच नहीं है. पोस्ट के मुताबिक, मई 2026 तक भारत के 11,256 गांवों में 4G कवरेज उपलब्ध नहीं था. पोस्ट में कहा गया था कि ऐसे दूरदराज के इलाकों में Starlink सैटेलाइट इंटरनेट के जरिए तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में मदद कर सकता है.

Unfortunately, we are being blocked by certain oligarchs in order to maintain their monopolistic chokehold on the Indian people. You can guess who they are

This is a crime against the people of India!

— Elon Musk October 7, 2026

क्या है ‘ओलिगार्क्स’ का मतलब?

ओलिगार्क्स एक ग्रीक भाषा का शब्द है. जिसका मतबल कुछ गिनेचुने लोगों के हाथ में सत्ता या नियंत्रण होना है. वहीं ओलिगार्क ऐसे बेहद अमीर और प्रभावशाली व्यक्ति को कहा जाता है, जिसके पास आर्थिक ताकत के साथ राजनीतिक या सत्ता से जुड़ा प्रभाव भी हो. यह शब्द खास तौर पर रूस के बेहद अमीर और प्रभावशाली कारोबारियों के लिए काफी प्रचलित हुआ, लेकिन अब इसका इस्तेमाल दूसरे देशों में भी ऐसे ताकतवर अमीर लोगों के लिए किया जाता है.

सरकार ने दिया एलन मस्क को जवाब

भारत सरकार ने एलन मस्क के आरोप पर जवाब देते हुए कहा कि सैटेलाइट इंटरनेट कंपनियों के लिए नियमों में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है. सरकार ने ऐसे आरोपों को बेबुनियाद और गलत बताया है. सरकार के मुताबिक, स्टारलिंक समेत सैटेलाइट कम्युनिकेशन की सभी कंपनियों को एक जैसी सुरक्षा जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा. स्पेक्ट्रम मिलने से पहले यह जांच पूरी होना जरूरी है. सरकार के मुताबिक, स्टारलिंक समेत तीन कंपनियां लगभग एक ही नियामकीय चरण में हैं और तीनों की सुरक्षा जांच चल रही है. इनमें Starlink, Eutelsat OneWeb और Reliance Jio Satellite Communications शामिल हैं.

भारत में एंट्री की कोशिश कर रही स्टारलिंक

स्टारलिंक भारत में अपनी सेवा शुरू करने के लिए लंबे समय से कोशिश कर रही है. कंपनी ने हाल ही में अपने Gen 2 सैटेलाइट सिस्टम के लिए दोबारा आवेदन किया है. इस सिस्टम में लो अर्थ ऑर्बिट में काम करने वाले सैटेलाइट और DirecttoDevice यानी D2D कनेक्टिविटी जैसी नई सुविधाएं शामिल हैं. संचार मंत्रालय ने कहा कि भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं के लिए एक निष्पक्ष और गैरभेदभावपूर्ण व्यवस्था बनाई गई है. तीन कंपनियों को नॉनजियोस्टेशनरी सैटेलाइट सिस्टम के आधार पर लाइसेंस भी दिए गए हैं. हालांकि, लाइसेंस मिलने के बाद भी कंपनियों को सुरक्षा से जुड़ी सभी शर्तें पूरी करनी होंगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY