गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
अचूक, अभेद्य और सटीक… वायुसेना दिवस पर हिंडन में दिखी एयर पावर, पहली बार प्रदर्शनी में ब्रह्मोस मिसाइल​ | Dhananjaya de Silva ने छोड़ी Sri Lanka Test Team की कप्तानी, बतौर खिलाड़ी खेलेंगे​ | राजकीय सम्मान से होगा नाना पाटेकर अंतिम संस्कार, क्या हैं इसके नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Amazon में फिर हुई बड़ी छंटनी, भारत समेत इन देशों में गई कर्मचारियों की नौकरी​

अमेरिकी ईकॉमर्स कंपनी अमेजन ने करीब 1,000 कर्मचारियों की नौकरियां खत्म कर दी हैं. इस छंटनी का असर भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में काम करने वाले कर्मचारियों पर भी पड़ा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने यह फैसला अपने रिटेल बिजनेस में बदलाव के तहत लिया है. खास बात यह है कि अमेजन […]

अमेरिकी ईकॉमर्स कंपनी अमेजन ने करीब 1,000 कर्मचारियों की नौकरियां खत्म कर दी हैं. इस छंटनी का असर भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में काम करने वाले कर्मचारियों पर भी पड़ा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने यह फैसला अपने रिटेल बिजनेस में बदलाव के तहत लिया है. खास बात यह है कि अमेजन की यह छंटनी ऐसे समय हुई है, जब कंपनी की सेल चल रही है.

रिपोर्ट के अनुसार, छंटनी का सबसे ज्यादा असर अमेजन के स्टोर्स डिवीजन पर पड़ा है. यही यूनिट कंपनी के मुख्य ऑनलाइन शॉपिंग कारोबार को संभालती है. कंपनी ने करीब 1,000 पद खत्म करने की पुष्टि की है. अमेजन के एक प्रवक्ता ने कहा कि स्टोर्स बिजनेस के कुछ हिस्सों में बदलाव किया गया है, ताकि कंपनी अपनी प्राथमिकताओं पर बेहतर तरीके से काम कर सके.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदलाव का असर कस्टमर सर्विस और सेलिंग पार्टनर सर्विस जैसी टीमों पर भी पड़ा है.भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को नौकरी खत्म होने की सूचना दी गई है.

कोरोना महामारी में बढ़ाई थी कर्मचारियों की संख्या

अमेजन की यह छंटनी कंपनी में पहले से चल रहे जॉब कट का हिस्सा है. इससे पहले कंपनी 30,000 से ज्यादा कर्मचारियों की बड़ी छंटनी कर चुकी है. अमेजन के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जेफ बेजोस ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग बढ़ने की वजह से कंपनी ने बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी पर रखा था. बाद में कर्मचारियों की संख्या कम करने की जरूरत पड़ी.

AI पर निवेश बढ़ रही कंपनी

दिलचस्प बात यह है कि अमेजन एक तरफ कर्मचारियों की संख्या घटा रही है, वहीं दूसरी तरफ AI पर भारी निवेश की तैयारी कर रही है. कंपनी डेटा सेंटर, चिप्स और AI से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 220 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बना रही है. इस निवेश का बड़ा हिस्सा Amazon Web Services और AI से जुड़े कामों में जाने की उम्मीद है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY