सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
15 सीटों की डिमांड पर आजम की पत्नी की सफाई; बोलीं- खबर झूठी, अखिलेश औलाद की तरह​ | Mohsin Khan की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, दुल्हन Tammana संग रोमांटिक अंदाज में दिखे एक्टर​ | BJP की राज्यसभा लिस्ट से किन नेताओं की हुई छुट्टी? हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक… कौन-कौन OUT​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

क्या रोहित शर्मा होंगे विश्व कप 2027 तक टीम इंडिया का हिस्सा? कप्तान शुभमन गिल हिटमैन को लेकर बोल गए बड़ी बात​

Rohit Sharma: भारतीय टीम अब आईसीसी विश्व कप 2027 की तैयारी में लगी हुई है. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 21 से करारी शिकस्त दी है. भारत ने पहले 2 वनडे मैचों में जीत हासिल की, इस दौरान टीम इंडिया की जीत में कप्तान शुभमन गिल के अलावा सिर्फ […]

Rohit Sharma: भारतीय टीम अब आईसीसी विश्व कप 2027 की तैयारी में लगी हुई है. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 21 से करारी शिकस्त दी है. भारत ने पहले 2 वनडे मैचों में जीत हासिल की, इस दौरान टीम इंडिया की जीत में कप्तान शुभमन गिल के अलावा सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली का ही योगदान रहा.

विराट कोहली ने इस सीरीज के 1 मैच में शतक जड़ा था, वहीं रोहित शर्मा ने 1 मैच में शतक और अंतिम मैच में 91 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इन दोनों को लेकर लगातार सवाल उठता है कि क्या ये आगे आईसीसी विश्व कप 2027 तक टीम इंडिया का हिस्सा होंगे? अब भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

शुभमन गिल ने विराट कोहली और Rohit Sharma के भविष्य पर कही ये बात

तीसरे वनडे में भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, सीरीज टीम इंडिया ने 21 से जीती. इस मैच के बाद शुभमन गिल से जब विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि

“दोनों ही बल्लेबाज बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं.”

शुभमन गिल ने आगे कहा कि

“वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. हमने रोहित भाई को देखा है. मुझे लगता है कि बीती चार पारियों में यह उनका तीसरा शतक था. वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. इसी तरह विराट भाई भी. केएल को भी जब मौका मिलता है वह टीम के लिए अपना काम करते हैं. वह प्रयास करते हैं और शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.”

विराट और Rohit Sharma को नही किया जाएगा वनडे से ड्राप: शुभमन गिल

रिपोर्ट्स की मानें तो बीच में खबर आई थी कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को कुछ वनडे मैचों से आराम दिया जाएगा और उनकी जगह दूसरे युवा बल्लेबाजों को मौका दिया जाएगा, लेकिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इससे साफ इनकार कर दिया है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि

“मुझे ईमानदारी से लगता है कि इस समय प्रयोग करने का समय नहीं है, जिस संयोजन के साथ हम खेलना चाहते हैं, उम्मीद है कि अगली सीरीज में वो हमारे पास होंगे और हम उस संयोजन के साथ खेल सकेंगे, जिसके साथ हम वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं.”

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY