मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Diwali 2026:पटाखों को लेकर क्या हैं नियम?खरीदने और चलाने से पहले जान लें नियम​ | IAF New Chief: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायु सेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर से संभालेंगे कमान​ | FASTag Rules: क्या एक FASTag दो गाड़ियों में कर सकते हैं इस्तेमाल? जानें नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

MP: उज्जैन में नाबालिग से गैंगरेप, मंदिर जाने निकली थी; 5 युवकों ने की दरिंदगी… 4 दिन बाद घर लौटकर सुनाई आपबीती​

मध्य प्रदेश में उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़ित बच्ची 26 सितंबर को घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी. रास्ते में उसे अगवा कर लिया गया. आरोपियों के चंगुल से छूटकर चार दिन बाद अपने घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को […]

मध्य प्रदेश में उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़ित बच्ची 26 सितंबर को घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी. रास्ते में उसे अगवा कर लिया गया. आरोपियों के चंगुल से छूटकर चार दिन बाद अपने घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है. इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक बाकी तीन आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है. उज्जैन के एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि आरोपियों ने उसे अगवा किया और पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया. उन्होंने बताया कि 26 सितंबर की शाम पीड़िता मंदिर में दीया जलाने के लिए घर से निकली थी. जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश की. इस संबंध में 28 सितंबर को चिमनगंज थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी.

लिफ्ट देकर किया अगवा

आरोपियों के चंगुल से छुटकर 30 सितंबर को खुद अपने घर पहुंची पीड़िता नले बताया कि वारदात के दिन वह घर से मंदिर के लिए निकली थी. रास्ते में उसने एक व्यक्ति से लिफ्ट ली, लेकिन वह लड़का उसे मंदिर ले जाने के बजाय अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया. फिर किसी दूसरे स्थान पर ले जाकर आरोपी ने अपने चार अन्य दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप कराया.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है.इस टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. वहीं बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में से एक नाबालिग है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल की है. अब पुलिस इनके साथियों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY