मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Diwali 2026:पटाखों को लेकर क्या हैं नियम?खरीदने और चलाने से पहले जान लें नियम​ | IAF New Chief: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायु सेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर से संभालेंगे कमान​ | FASTag Rules: क्या एक FASTag दो गाड़ियों में कर सकते हैं इस्तेमाल? जानें नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs WI, TOSS: श्रेयस अय्यर ने बताया पहले टी20 से वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने की वजह, इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका!​

Shreyas Iyer: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज इकाना में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने इससे पहले वेस्टइंडीज को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 21 से करारी शिकस्त दी थी. अब दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, […]

Shreyas Iyer: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज इकाना में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने इससे पहले वेस्टइंडीज को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 21 से करारी शिकस्त दी थी. अब दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, इस टी20 सीरीज के पहले ही मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुछ चौकाने वाले फैसले लिए हैं.

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस का सिक्का उछाला जो भारत के पक्ष में गिरा और भारतीय टीम ने इस मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इसी के साथ श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया है.

Shreyas Iyer ने बताया वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने की वजह

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे, क्योंकि पिच की मिट्टी मिलीजुली है. ओस भी होगी. सफ़र काफी थकाऊ रहा. हम कल रात ही आए थे और आज मैच के लिए तैयार हैं, लेकिन हमारा पूरा ध्यान खेल पर है. वे शानदार रहे हैं और पिछले कुछ सालों में T20 क्रिकेट में उनका दबदबा रहा है. उनके पास बेहतरीन बल्लेबाज़ और ऑलराउंडर हैं. हम इस मुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. रवि, नीतीश, वैभव और प्रिंस आज बाहर बैठे हैं.”

IND vs WI मैच में दोनों टीम की प्लेइंग XI

भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन , ईशान किशन, श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव

वेस्टइंडीज : शाई होप , कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY