मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Diwali 2026:पटाखों को लेकर क्या हैं नियम?खरीदने और चलाने से पहले जान लें नियम​ | IAF New Chief: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायु सेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर से संभालेंगे कमान​ | FASTag Rules: क्या एक FASTag दो गाड़ियों में कर सकते हैं इस्तेमाल? जानें नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

JIO IPO प्लान से रिलायंस के शेयर खरीदने की मची होड़, मुकेश अंबानी ने झटपट कमाए ₹45 हजार करोड़​

जियो आईपीओ लेकर आ रही खबरों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयरों में करीब 3 फीसदी की तेजी आई और कंपनी का शेयर 1200 रुपए के लेवल को पार कर गया. इसी तेजी की वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यूएशन में करीब […]

जियो आईपीओ लेकर आ रही खबरों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयरों में करीब 3 फीसदी की तेजी आई और कंपनी का शेयर 1200 रुपए के लेवल को पार कर गया. इसी तेजी की वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यूएशन में करीब 45 हजार करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार जियो आईपीओ का वैल्यूएशन 114 बिलियन डॉलर यानी 11 लाख करोड़ रुपए का हो सकता है. अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में आईपीओ लॉन्च हो सकता है. साथ ​ही लिस्टिंग अक्टूबर के आखिर में दशहरे के आसपास हो सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर रिलायंस इंडस्ट्रीज को लेकर किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं.

कंपनी के शेयरों में तेजी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर कारोबारी सत्र के दौरान 2.77 फीसदी की तेजी के साथ 1,219 रुपए के साथ दिन के हाई पर गया. खास बात तो ये है कि 28 सितंबर के बाद पहली बार कंपनी का शेयर 1200 रुपए के लेवल के पार कर गया है. वहीं दोपहर 3 बजे कंपनी का शेयर 2.46 फीसदी की तेजी के साथ 1215.30 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. वैसे कंपनी का शेयर मामूली तेजी के साथ 1,189.90 रुपए पर ओपन हुआ था. जबकि एक दिन पहले कंपनी का शेयर 1,186.10 रुपए पर बंद हुआ था.

वैल्यूएशन में जबरदस्त इजाफा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी की वजह से कंपनी की वैल्यूएशन में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. आंकड़ों को देखें तो जब कंपनी का शेयर दिन के हाई पर मौजूद था, तब कंपनी की वैल्यूएशन 16,49,616.47 करोड़ रुपए थी, जो एक सोमवार को 16,05,094.42 करोड़ रुपए पर देखने को मिली थी. इसका मतलब है कि कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी की वैल्यूएशन में करीब 45 हजार करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है. जानकारों की मानें तो सोमवार को कंपनी के शेयरों तेजी आई थी और कंपनी के वैल्यूएशन में इजाफा हुआ था. जबकि पिछले हफ्ते कंपनी की वैल्यूएशन 16 लाख करोड़ रुपए से कम हो गई थी.

जियो आईपीओ का प्लान

मास्टर कैपिटल सर्विसेज में रिसर्च के एवीपी, विष्णु कांत उपाध्याय ने बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट में कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत इसलिए बढ़ी है क्योंकि बाजार Jio के IPO के ऐलान के बाद लंबे समय से प्रतीक्षित ‘वैल्यू अनलॉक’ की उम्मीद कर रहा है. उन्होंने कहा कि कुल इक्विटी का लगभग 2.93 प्रतिशत नया इश्यू Jio के लिए कीमत तय करने में मदद करता है और RIL पर होल्डिंगकंपनी डिस्काउंट को कम कर सकता है.

अब से, स्टॉक की चाल कई बातों पर निर्भर करेगी, जैसे Jio के IPO का वैल्यूएशन और सब्सक्रिप्शन की क्वालिटी, टैरिफ में बढ़ोतरी से ARPU को मिलने वाला सपोर्ट, और कच्चे तेल की कीमतों में उतारचढ़ाव के बीच ऑयलटूकेमिकल्स और रिटेल बिजनेस में कमाई की मजबूती.

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि Jio प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड अपने प्रस्तावित IPO के लिए लगभग 11 लाख करोड़ का वैल्यूएशन चाह सकती है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत की सबसे बड़ी वायरलेस ऑपरेटर कंपनी 19 अक्टूबर वाले हफ्ते में अपना IPO खोलने और 30 अक्टूबर से पहले लिस्ट होने की योजना बना रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY