सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बाकी सब बेहाल, सिर्फ टेक के ‘कुबेर’ गुलजार! इस साल केवल टेक्नोलॉजी क्षेत्र के अरबपतियों की हुई बंपर कमाई​ | PCB ने 2025 विवाद के चलते नहीं दी NOC, World Championship of Legends से हटा पाकिस्तान​ | Aprilia की नई मैक्सी-स्कूटर रेंज लॉन्च, नए इंजन और फीचर्स के साथ हुई वापसी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कहां छिपे हैं बमबाज गुड्डू मुस्लिम और साबिर? अरमान बिहारी खोलेगा राज, 3 साल से तलाश रही पुलिस​

प्रयागराज के उमेश पाल मर्डर केस के मुख्य आरोपियों बमबाज गुड्डू मुस्लिम का तीन साल बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. उसके अलावा अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन, असरफ की बीवी जैनब फातिमा, शूटर साबिर भी फरार है. इन सभी पर प्रयागराज पुलिस की ओर से पांचपांच लाख रुपये का इनाम घोषित […]

प्रयागराज के उमेश पाल मर्डर केस के मुख्य आरोपियों बमबाज गुड्डू मुस्लिम का तीन साल बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. उसके अलावा अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन, असरफ की बीवी जैनब फातिमा, शूटर साबिर भी फरार है. इन सभी पर प्रयागराज पुलिस की ओर से पांचपांच लाख रुपये का इनाम घोषित है. तीन साल से प्रयागराज पुलिस और यूपी एसटीएफ इन सभी की आठ राज्यों में तलाश कर रही है.

पुलिस के मुताबिक बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और अरमान की उमेश पाल हत्याकांड में सीधी भूमिका थी और ये तीनों मौके पर मौजूद थे. मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी इन्हें वारदात के वक्त फायरिंग करते और बम फेंकते देखा गया था. वहीं अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन और उसकी देवरानी जैनब फातिमा को इस हत्याकांड की साजिश में शमिल होने और हत्यारोपियों को जरूरी संसाधन उपलब्ध करानेका आरोप है.

वारदात के बाद से ही फरार हैं आरोपी

तीन साल पहले वारदात के बाद से ही गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान फरार हो गए थे. पुलिस इनकी तलाश कर ही रही थी कि वारदात में शाइस्ता और जैनब की भूमिका सामने आई गई. इसके बाद पुलिस ने इनकी घेराबंदी शुरू की तो ये दोनों भी फरार हो गईं. काफी तलाश के बाद इन पांचों आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला तो प्रयागराज पुलिस ने इन सभी के खिलाफ 55 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

आज ही प्रयागराज लाया गया अरमान

मामले में पुलिस की घेराबंदी बढ़ते देख अतीक के शूटर अरमान बिहारी ने बिहार के गया कोर्ट में किसी पुराने मुकदमे में सरेंडर कर जेल चला गया. इसकी जानकारी होने पर गया पहुंची प्रयागराज पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया है. पुलिस ने सोमवार को उसे प्रयागराज की अदालत में पेश कर नैनी जेल भेज दिया है, लेकिन जल्द ही पुलिस उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर वारदात के संबंध में पूछताछ कर सकती है.

अरमान खोलेगा ये राज

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड की पूरी कहानी सामने आ चुकी है. इसके तमाम सबूत और गवाह भी मिल चुके हैं, लेकिन 4 हत्यारोपी अभी भी फरार है. ऐसे में पुलिस ने गया से लाए गए शूटर अरमान बिहारी से इन चारों हत्यारोपियों से पूछताछ करने की तैयारी में है. पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद भी ये सभी आरोपी आपस में संपर्क में थे. हालांकि बाद में सभी अलग अलग हो गए थे. ऐसे में पुलिस अरमान से यह जानने की कोशिश करेगी कि अब बाकी आरोपी कहां छिपे बैठे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY