भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. भारतीय टीम ने अब तक 2 मैचों में 7 विकेट से जीत हासिल करके सीरीज में 20 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है, ऐसे में अब टीम इंडिया के लिए आखिरी टी20 मैच औपचारिकता मात्र है. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना है.

बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए पहले ही टीम का ऐलान किया था, लेकिन अब अचानक से टीम में 2 बदलाव किया गया है. इस टीम की कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथो में ही है, लेकिन वरुण चक्रवर्ती समेत 2 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है.
वरुण चक्रवर्ती और नीतीश कुमार रेड्डी हुए Team India से बाहर
एशियन गेम्स 2026 से चोटिल होने की वजह से वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, वहीं वरुण चक्रवर्ती के साथ ही नीतीश कुमार रेड्डी को भी टीम इंडिया से बाहर किया गया है. टीम इंडिया के सबसे घातक स्पिनर बन चुके वरुण चक्रवर्ती को साइड स्ट्रेन की समस्या है. ऐसे में बोर्ड ने उनकी जगह विप्रज निगम को टीम में शामिल किया. वह पहली बार भारतीय टीम में शामिल हुए हैं.
भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथो में है, जबकि टीम की उपकप्तानी तिलक वर्मा के हाथ में है. एशियन गेम्स 2026 के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है. इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी कराई गई है, जिसके बाद भारतीय टीम अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरने वाली है.
एशियन गेम्स 2026 के लिए Team India
श्रेयस अय्यर , अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन , ईशान किशन , शिवम दुबे, तिलक वर्मा , अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम.