Ration Card New Verification Rules: 1 अक्टूबर 2026 कई चीजों में बदलाव किए गए हैं, ऐसे में राशन लेने के नियम में भी बदलाव किए हैं। पहले राशन लेने के लिए फिंगरप्रिंट लगाना पड़ता था। लेकिन अब फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा शुरू की गई है। अगर राशन लेने में फिंगरप्रिंट फेल हो जाए तो चेहरे की मदद से आप वेरिफिकेशन करके राशन ले सकेंगे।

हालांकि यह सुविधा अपडेटेड तकनीकी सिस्टम वाली दुकानों पर ही उपलब्ध होगी।
चेहरे से वेरिफिकेशन की क्यों लाई गई सुविधा?
चेहरे से राशन वेरिफिकेशन एक बेहद आसान तकनीक है, जिसे सरकार और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने राशन वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए 1 अक्टूबर 2026 से पूरे देश में लागू किया है।
Fingerprint की समस्या से मिलेगी राहत
पहले आप जब राशन लेने जाते हैं, तो आपकी पहचान वेरिफिकेशन के लिए अंगूठा लगवाया जाता था। लेकिन नई व्यवस्था के तहत यदि किसी तकनीकी खराबी, नेटवर्क समस्या, या उंगलियों की रेखाएं घिस जाने के कारण आपका फिंगरप्रिंट मैच नहीं होता तो ईपीओएस मशीन में लगे कैमरे के सामने आपको खड़ा होना होगा। यह सिस्टम आपके चेहरे का मिलान आपके आधार कार्ड बनते समय लिए गए फोटो से करेगा। फिर चेहरा मैच होते ही आपकी पहचान वेरिफाई हो जाएगी और आपको तुरंत राशन मिल जाएगा।
किसे होगा फायदा?
इस व्यावस्था से बुजुर्गों, शारीरिक श्रम करने वाले मजदूरों और ऐसे अन्य लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी जिनका अंगूठा आसानी से मैच नहीं हो पाता था
यूआईडीएआई के अनुसार यह आधार डेटाबेस पर आधारित एक सहमतिआधारित और संपर्करहित विकल्प है।
राशन कार्ड eKYC करने का तरीका
यदि आप अपने राज्य के राशन ऐप या केंद्र सरकार के ‘Mera Ration’ ऐप के जरिए घर बैठे अपने मोबाइल से फेस वेरिफिकेशन करना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया इस प्रकार है
1. अपने एंड्रॉयड फोन के गूगल प्ले स्टोर से Aadhaar Face RD ऐप और अपने राज्य का आधिकारिक राशन/eKYC ऐप डाउनलोड करें
2. ऐप खोलकर अपना आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर दर्ज करें और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को वेरिफाई करें।
3. स्क्रीन पर दिख रहे नियमों को स्वीकार करें और Face eKYC / Verify Face पर क्लिक करें।
4. आपके मोबाइल का फ्रंट कैमरा चालू हो जाएगा और स्क्रीन पर एक गोल घेरा दिखेगा। आपको अपना चेहरा कैमरे के सामने सीधा रखना है।
5. चेहरा मैच होते ही स्क्रीन पर सक्सेसफुल वेरिफिकेशन का मैसेज आ जाएगा