सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बाकी सब बेहाल, सिर्फ टेक के ‘कुबेर’ गुलजार! इस साल केवल टेक्नोलॉजी क्षेत्र के अरबपतियों की हुई बंपर कमाई​ | PCB ने 2025 विवाद के चलते नहीं दी NOC, World Championship of Legends से हटा पाकिस्तान​ | Aprilia की नई मैक्सी-स्कूटर रेंज लॉन्च, नए इंजन और फीचर्स के साथ हुई वापसी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aligarh News: ‘तीन तलाक दिया, फिर 2 देवरों के साथ कराया हलाला’… महिला बोली- मुझे पति से बचा लो​

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में तीन तलाक के नाम पर एक मुस्लिम के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को तीन तलाक दिया. फिर पत्नी को बंधक बनाकर अपने दो भाइयों से हलाला कराया. इसी दौरान मौका पाकर पीड़िता ने अपने भाई को वाट्सऐप पर सूचना दे […]

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में तीन तलाक के नाम पर एक मुस्लिम के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को तीन तलाक दिया. फिर पत्नी को बंधक बनाकर अपने दो भाइयों से हलाला कराया. इसी दौरान मौका पाकर पीड़िता ने अपने भाई को वाट्सऐप पर सूचना दे दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया है.

महिला का आरोप है कि उसे घर में कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया. मामला अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र का है. अब करणी सेना के नेताओं के साथ एसपी सिटी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने पति के खिलाफ शिकायत देकर इंसाफ की मांग की है. पीड़िता ने इस मामले में अपने पति के साथ दोनों देवरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता ने अपने ससुरालियों पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

मामूली विवाद में दिया तीन तलाक

पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि मामूली विवाद हुआ था. इसी विवाद उसके पति ने तीन तलाक दे दिया. फिर आरोपी पति ने दोबारा साथ रखने के लिए हलाला की बात कही. इसी बहाने आरोपी पति और दोनों देवरों ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए और उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. पीड़िता का दावा है कि यह सब उसकी इच्छा के खिलाफ हुआ और उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया.

भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस

पीड़िता के मुताबिक मौका मिलने पर उसने अपने भाई को वाट्सऐप पर मैसेज किया था. इसके बाद भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया गया. एसपी सिटी आदित्य बंसल के मुताबिक मामला संज्ञान में आने के बाद पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दिए हैं. पुलिस अब पीड़िता के आरोपों, व्हाट्सऐप मैसेज, परिवार के बयान और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY