Monthly Bills and EMIs: आज के डिजिटल दौर में छोटे से लेकर बड़े तक हर कोई के पास एंड्रॉयड मोबाइल होता है। आजकल हर अपनी सुविधा के लिए कोई ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद करता है, इसके जरिए बिजली बिल से लेकर सिलेंडर बुकिंग के लिए सभी प्रकार के भुगतान फोनपे, पेटीएम, गूगलपे जैसे ऑनलाइन बैंकिंग का प्रयोग करते हैं।

ऐसे में बिजली बिल, पानी, मोबाइल, इंटरनेट, सोसाइटी मेंटेनेंस, क्रेडिट कार्ड और लोन की ईएमआई तक, इनकी तारीख भी अलगअलग होती है, जिसकी वजह से बिल की डेडलाइन मिस हो जाना आम बात है, लेकिन ऐसा होने पर व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़ता और कई बार एक्ट्रा चार्ज भी देना होता है। तो आइए जानें की फोन की कौनसी सेटिंग से डेडलाइन मिस नहीं होगी।
Bill मिस न हो इसके लिए क्या करें?
किसी भी प्रकार के बिल के पेमेंट मिस होने से बचने के लिए सभी जरूरी बिल और ईएमआई की एक लिस्ट बना लें। इसमें किराया, होम या पर्सनल लोन की EMI, क्रेडिट कार्ड, बिजलीपानी का बिल, मोबाइलइंटरनेट, इंश्योरेंस प्रीमियम और डिजिटल सब्सक्रिप्शन शामिल कर सकते हैं। सभी के बिल के सामने उनकी अमाउंट, ड्यू डेट और पेमेंट का तरीका नोट कर लें। ऐसे में आपको पता रहेगा कि कब और कितना बिल जमा करना है।
बिल जमा डेट के पहले लगाएं Reminder
होम या पर्सनल लोन की EMI, क्रेडिट कार्ड, बिजलीपानी का बिल, मोबाइलइंटरनेट, इंश्योरेंस प्रीमियम और डिजिटल सब्सक्रिप्शन बिल को जमा करने के लिए ड्यू डेट का रिमाइंडर लगा लें। इसके साथ ही बिल की डेडलाइन से पहले अलग अलग दिन 2 रिमाइंडर लगा लें। इससे अगर आपके बैंक खाते में पैसे नहीं होंगे या कोई दिक्कत होगी तो आप उसे मैनेज कर सकेंगे।
इनके लिए करें Auto Pay ऑन?
कुछ बिल के लिए ऑटो पे की सुविधा बेहतहर होती है, जैसे किराया, इंश्योरेंस प्रीमियम और कई तरह की EMI के लिए ऑटोपे लगा लेना चाहिए। लेकिन हर बिल के लिए यह काम नहीं करेगा। ये सिर्फ उन Bills के लिए है, जिनका अमाउंट तय होता है, उनके लिए यह सुविधा बेहतर है, इससे बिल पेमेंट मिस होने के चांस नहीं रहता।
हालांकि, जिनके बिलों की रकम बदलती रहती है, उनके लिए रिमाइंडर लगाना बेहतर होता है। ध्यान रहें ऑटोपे चालू होने के बाद भी बैंक अकाउंट और स्टेटमेंट पर नजर जरूर रखें।
आसान चेकलिस्ट
1. सभी बिलों और EMI की मास्टर लिस्ट बनाएं।
2. हर Bill के लिए ड्यू डेट के लिए पहले से रिमाइंडर लगाएं।
3. फिक्स्ड पेमेंट पर जरूरत के अनुसार ऑटोपे इस्तेमाल करें।
4. पेमेंट अकाउंट में थोड़ा ज्यादा बैलेंस रखें।
5. हर महीने बैंक और क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट जरुर चेक करें।
6. जिन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करते उनका सब्सक्रिप्शन बंद करें।
7. हर हफ्ते पांच मिनट बिल और अकाउंट की जांच करें।