मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
India vs West Indies: श्रेयस अय्यर का टी-20 में पहला शतक, लखनऊ में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, लगातार 10वीं जीत​ | ट्रैफिक के शोर से परेशान हैं? नोएडा में एलिवेटेड रोड पर 18 करोड़ से लगेगा साउंड बैरियर, इन सेक्टरों को फायदा​ | IND vs WI: 6 6 6 6 4 4 4 4…10 चौके 6 छक्के 16 गेंदों में 76 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने अकेले ही वेस्टइंडीज को चटाई धुल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

57वीं जीएसटी काउंसिल बैठक की तारीख में बदलाव! अब 7 नहीं, 8 अक्टूबर को भारत मंडपम में होगी अहम बैठक​

गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी से संबंधित मामलों की सबसे बड़ी बॉडी जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक अब सात अक्टूबर के बजाय आठ अक्टूबर को होगी. जीएसटी काउंसिल सचिवालय ने एक कार्यालय ज्ञापन में कहा कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण बैठक की तारीख बदल दी गई है. पहले यह बैठक सात अक्टूबर को होने […]

गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी से संबंधित मामलों की सबसे बड़ी बॉडी जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक अब सात अक्टूबर के बजाय आठ अक्टूबर को होगी. जीएसटी काउंसिल सचिवालय ने एक कार्यालय ज्ञापन में कहा कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण बैठक की तारीख बदल दी गई है. पहले यह बैठक सात अक्टूबर को होने वाली थी. बैठक की तारीख में दूसरी बार बदलाव हुआ है. शुरू में यह बैठक 12 सितंबर को होने वाली थी, लेकिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण इसे सात अक्टूबर के लिए टाल दिया गया था. नयी दिल्ली में 1213 सितंबर को ब्रिक्स सम्मेलन हुआ था. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद की बैठक में पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने और रिफंड की व्यवस्था में बदलाव पर चर्चा होने का अनुमान है.

एक साल से ज्यादा समय बाद होगी मीटिंग

यह काउंसिल की एक साल से ज्यादा समय में पहली बैठक होगी. 3 और 4 सितंबर, 2025 को हुई 56वीं बैठक में GST 2.0 में बड़े बदलावों को मंज़ूरी दी गई थी. इन बदलावों से रेट स्ट्रक्चर आसान हुआ और कुछ खास डिमेरिट और लग्ज़री सामानों के लिए 40 प्रतिशत का स्पेशल रेट लागू किया गया, जिसने इन चीजों पर पहले लागू 28 प्रतिशत स्लैब और कंपनसेशन सेस की जगह ले ली. काउंसिल की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करती हैं और इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री शामिल होते हैं. 57वीं बैठक का एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है.

किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, परिषद जीएसटी संबंधी अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने, जीएसटी अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्तियां खत्म करने और ईकॉमर्स आपूर्तिकर्ताओं सहित कारोबारियों के लिए कर अनुपालन आसान बनाने से जुड़े व्यापक प्रक्रियागत सुधारों पर विचार कर सकती है. परिषद जीएसटी से जुड़े विवादों के समाधान के लिए नीतिगत सुधारों और इनपुट टैक्स क्रेडिट के प्रवाह को बेहतर बनाने के उपायों पर भी विचार करेगी. इसका मकसद अनुपालन में लगने वाले समय और लागत को कम करना है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY