मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
ट्रैफिक के शोर से परेशान हैं? नोएडा में एलिवेटेड रोड पर 18 करोड़ से लगेगा साउंड बैरियर, इन सेक्टरों को फायदा​ | IND vs WI: 6 6 6 6 4 4 4 4…10 चौके 6 छक्के 16 गेंदों में 76 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने अकेले ही वेस्टइंडीज को चटाई धुल​ | 300 रुपए की मजदूरी पर विवाद, पेंचकस से 3 कत्ल… देहरादून ट्रिपल मर्डर में प्लंबर अरेस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी, बाहर हुए ये खिलाड़ी​

Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम से पिछले 4 सालों से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार […]

Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम से पिछले 4 सालों से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हुई है.

भुवनेश्वर कुमार की वापसी के साथ ही जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है, वहीं श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, जबकि रवि बिश्नोई को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के बाद से टीम इंडिया से बाहर रखा जा रहा था, लेकिन पिछले 2 सीजन से भुवनेश्वर कुमार लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे, अब उन्हें इसी प्रदर्शन का ईनाम मिला है. भुवनेश्वर ने पिछले दो सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल में जबरदस्त गेंदबाजी की है. इसकी बदौलत ही उनकी वापसी संभव हो पाई है. भुवनेश्वर ने आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से खूब दिल जीता.

उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 28 विकेट चटकाए. उनकी इकॉनमी 7.95 की रही. स्विंग और डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी से उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा. अब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं. न्यूजीलैंड में वो अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाकर भारत को जीत दिला सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर , अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन , वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन , तिलक वर्मा , अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव.

 
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY