बुधवार, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
15 साल तक जिसे बांधती रही राखी, उसी से कर लिया विवाह; नाराज पिता ने पुतला बनाकर किया अंतिम संस्कार​ | ‘एहसास’का ‘तेरा नखरा है झकास’ जल्द होगा रिलीज़, राकेश कुमार और माही वाघ की जोड़ी लगाएगी रोमांस में देसी तड़का!​ | अक्टूबर में कब रखा जाएगा Indira Ekadashi Vrat? भगवान विष्णु की पूजा और पितरों के तर्पण से मिलेगा पुण्य​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

क्या है म्यूल अकाउंट, जहां साइबर ठग छिपाते हैं पैसा? जानें लोग कैसे बन रहे निशाना​

देश में म्यूल अकाउंट को लेकर मामले बढ़ रहे हैं. फ्रॉड करने से वाले इसके जरिए धोखाधड़ी, डिजिटल ठगी जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं. आसान भाषा में समझें कई बार साइबर ठग आपको ठगकर जो पैसा लेते हैं वो सीधे उनके अपने खाते में नहीं जाता. वो पहले किसी और के बैंक खाते […]

देश में म्यूल अकाउंट को लेकर मामले बढ़ रहे हैं. फ्रॉड करने से वाले इसके जरिए धोखाधड़ी, डिजिटल ठगी जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं. आसान भाषा में समझें कई बार साइबर ठग आपको ठगकर जो पैसा लेते हैं वो सीधे उनके अपने खाते में नहीं जाता. वो पहले किसी और के बैंक खाते से गुजरता है और उसी खाते को म्यूल अकाउंट कहते हैं. पिछले कुछ समय में इसके कई मामले सामने आए हैं.

हाल में बिहार के पटना में म्यूल अकाउंट खुलवाकर करोड़ों की साइबर ठगी का मामला सामने आया. वहीं, उत्तर प्रदेश के देवरिया में म्यूल अकाउंट का पर्दाफाश हुआ. सलेमपुर बैंक खाते में डेढ़ महीने में 1.16 करोड़ रुपए आए. मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. ये ताजा मामले हैं. इसके केस सिर्फ भारत तक सीमित नहीं हैं. वहीं एक ब्रिटिश फर्म ने 2,40,000 संदिग्ध म्यूल अकाउंट को बंद किया और अलर्ट जारी किया. जानिए क्या है म्यूल अकाउंट, इससे कैसे होती है ठगी, खुद को ठगी से कैसे बचाएं.

क्या है म्यूल अकाउंट?

अंग्रेजी में म्यूल शब्द का मतलब है खच्चर. यानी बोझ ढोने वाला जानवर. साइबर ठगी की दुनिया में म्यूल अकाउंट वह बैंक खाता है, जिसमें ठगी की रकम मंगाई जाती है और फिर आगे दूसरे खातों में भेज दी जाती है या नकद निकाल ली जाती है.

खाते का मालिक अक्सर कोई आम व्यक्ति होता है, जिसे कमीशन का लालच दिया गया होता है. कई बार खाता उसके नाम पर धोखे से भी खुलवा दिया जाता है. ठग उस खाते का ATM कार्ड, चेकबुक, नेट बैंकिंग और उससे जुड़ा सिम अपने पास रख लेते हैं. बिहार में ऐसे ही करीब 500 खाते खुलवाने का मामला हाल में सामने आया है.

कांड किसी का, फंसता कोई और है

म्यूल अकाउंट को लेकर ठगी की अपनी एक अलग प्रॉसेस है. इस चेन की वजह से पुलिस जब पैसे का पीछा करती है, तो सबसे पहले उसे म्यूल खाताधारक ही मिलता है. असली मास्टरमाइंड परदे के पीछे बना रहता है. यही वजह है कि ऐसे मामलों में अगर देरी हुई तो असली मास्टरमाइंड तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है. हालांकि देश का केंद्रीय बैंक आरबीआई समयसमय पर इसको लेकर अलर्ट जारी करता है और लोगों को सावधान भी करता है.

मामले क्यों बढ़ रहे?

  • संगठित नेटवर्क: साइबर अपराधी अब सिर्फ फर्जी कॉल या लिंक तक सीमित नहीं हैं, वे रकम छिपाने और आगे भेजने के लिए म्यूल बैंक खातों, CSC वॉलेट और सिम कार्ड का पूरा नेटवर्क तैयार कर रहे हैं.
  • एक खाते में करोड़ों की आवाजाही: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक संस्था के खाते को म्यूल अकाउंट की तरह इस्तेमाल किया गया. पुलिस के मुताबिक उस खाते में 21 राज्यों के करीब 150 लोगों से ठगी गई 113 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम का लेनदेन सामने आया.

    भारतीय करेंसी.

  • गांव और गरीब तबका निशाने पर: बिहार के पटना जिले में ग्रामीण महिलाओं की शिकायत के बाद जांच हुई, तो एक गांव में करीब 400 से 500 लोगों के नाम पर म्यूल अकाउंट खुलवाए जाने की जानकारी सामने आई. सीधेसादे लोगों को नौकरी, लोन या किसी योजना के बहाने बुलाकर उनके खाते खुलवा लिए जाते हैं.
  • खातों का बाजार: एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ हजार रुपये के लालच में लोग अपना बैंक खाता, ATM और सिम ठगों के हवाले कर देते हैं. बेरोजगारी और आसान कमाई की चाह ठगों के लिए रास्ता आसान करती है.
  • तेज डिजिटल लेनदेन: UPI और मोबाइल बैंकिंग से पैसा सेकंडों में एक खाते से दूसरे में पहुंच जाता है. यह सुविधा आम लोगों के लिए जितनी बड़ी है, ठगों के लिए उतनी ही मददगार भी.
  • खाता देने वाला भी बच नहीं पाता: कई लोग सोचते हैं कि उन्होंने तो सिर्फ खाता दिया है, ठगी तो किसी और ने की. कानून की नजर में यह बचाव नहीं है.

ठगी की रकम अपने खाते में लेना और आगे भेजना धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और आईटी एक्ट जैसी धाराओं के दायरे में आ सकता है. खाता फ्रीज हो जाता है. केस चलता है और बैंकिंग रिकॉर्ड हमेशा के लिए खराब हो सकता है.

.@RBI Kehta hai..

Don’t become a Money Mule !

Your Bank Account – Only your Money!

Do not allow others to operate your account for movement of their funds.
Tempting offers about receiving /forwarding money through your bank account could land you in jail. pic.twitter.com/keaxDd3epu

— RBI Says August 20, 2024

कैसे बचें और कैसे रोकें?

  • अपना बैंक खाता, ATM कार्ड, पासबुक, UPI आईडी या सिम किसी को न दें, चाहे कितना भी कमीशन मिले.
  • पैसा आपके खाते में आएगा, बस आगे भेज देना जैसे किसी भी ऑफर को तुरंत ठुकराएं.
  • नौकरी, लोन या योजना के नाम पर कोई आपके नाम से खाता या कंपनी खुलवाए, तो तुरंत सावधान हो जाएं.
  • खाते में अनजान पैसा आए तो उसे न निकालें, न आगे भेजें. बैंक और पुलिस को तुरंत बताएं.
  • दूरसंचार विभाग के संचार साथी पोर्टल पर जांचें कि आपके नाम पर कितने सिम चल रहे हैं.
  • गांवमोहल्ले में जागरूकता फैलाएं, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के बीच.
  • ठगी हो जाए तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं.
  • ध्यान रखें शिकायत जितनी जल्दी होगी, रकम रुकने की संभावना उतनी ज्यादा होगी.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY