रविवार, 4 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
गोरखपुर में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद में मारपीट, एक्शन में SP प्रमुख अखिलेश, भंग की कार्यकारिणी​ | BJP Rajya Sabha Candidates List: बीजेपी ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट​ | लंबे बाल और दाढ़ी कटवाई, अपनाया सामान्य सात्विक वेश; गरबीली शरण ने क्यों बदली वेशभूषा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इकरा हसन की हिंदू लड़के से शादी कराने में हम मदद करेंगे… ऐसा क्यों बोले बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर?​

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कैराना सांसद इकरा हसन को लेकर सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया. सहारनपुर स्थित गुर्जर भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए उन्होंने इकरा हसन के गुर्जर होने के दावे का जिक्र किया. […]

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कैराना सांसद इकरा हसन को लेकर सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया. सहारनपुर स्थित गुर्जर भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए उन्होंने इकरा हसन के गुर्जर होने के दावे का जिक्र किया. साथ ही कहा कि अगर वह गुर्जर हैं तो किसी हिंदू गुर्जर युवक से शादी करें.

नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि कैराना की सांसद इकरा हसन के लिए गुर्जर समाज के लोगों ने उन्हें बता दिया है कि गुर्जर रहो. उन्होंने कहा कि इकरा हसन भी खुद को गुर्जर बताती हैं. उन्होंने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ मुस्लिम जो गुर्जर बने थे, उन्होंने प्रदीप चौधरी को एक वोट तक नहीं दिया. इसके बाद उन्होंने इकरा हसन को लेकर कहा कि यदि वह गुर्जर हैं तो समाज उन्हें परिवार की बेटी मान लेगा.

शादी कराने में करेंगे मदद

नंद किशोर गुर्जर ने मंच से कहा कि इकरा हसन किसी हिंदू लड़के से शादी करें. उन्होंने कहा कि हिंदू गुर्जर समाज में नेता, आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर और पीसीएस अधिकारी भी हैं. विधायक ने कहा कि अगर इकरा हसन पहल करती हैं और किसी हिंदू गुर्जर से शादी करती हैं तो समाज उनकी पसंद के लड़के की शादी कराने के लिए तैयार है. शादी कराने में मदद की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि उनका यह बयान राजनीतिक नहीं था.

नंदकिशोर गुर्जर का विवादों से पुराना नाता

बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पहले भी अपने बयानों की वजह से विवादों में रहे हैं. पिछले साल सितंबर में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो कोई भी ‘वंदे मातरम’ गाता है और ‘जय श्री राम’ या ‘हरहर महादेव’ का नारा लगाता है, वह एक अच्छा इंसान है. वहीं, जो लोग यहां धोखेबाजी या बुरी हरकतें करते हैं, उन्हें वह सीधा कर देंगे.

नंदकिशोर के खिलाफ की शिकायत

कुछ दिन पहले, लोनी में बीजेपी के तीन नेताओं ने पुलिस कमिश्नर के पास नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में विधायक पर जानलेवा हमला करने, जान से मारने की धमकी देने, गालीगलौज करने और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया. तीनों नेताओं का दावा है कि गुर्जर खुद को लोनी का ‘सम्राट’ दिखाना चाहते हैं और समुदाय के सदस्यों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY