सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
शेयर बाजार में जोरदार तेजी: सेंसेक्स 564 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार​ | टीम सिल्वर के बाद हिमांशु और रुद्रांक्ष ने भी जीते पदक​ | दिल्ली: रोहिणी जेल में कैदी की हत्या, बंदियों को बेचता था तंबाकू; आर्म्स एक्ट में बंद था प्रमोद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हर बूथ की समीक्षा, हर परिवार की मैपिंग… मेरठ में BJP ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क​

मेरठ की क्रांति धरा से भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 2027 के रण का बिगुल फूंक दिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी यूपी के शक्ति केंद्र संयोजकों को चुनावी तैयारियों का मंत्र दिया. नितिन नवीन ने सपा पर यूपी को दोबारा […]

मेरठ की क्रांति धरा से भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 2027 के रण का बिगुल फूंक दिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी यूपी के शक्ति केंद्र संयोजकों को चुनावी तैयारियों का मंत्र दिया. नितिन नवीन ने सपा पर यूपी को दोबारा बांटने की कोशिश का आरोप लगायातो सीएम योगी ने जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने की कोशिशों से सावधान रहने को कहा.

मेरठ में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में आज यानी सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया. सबसे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और समाजवादियों पर हमला बोला. नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि अंग्रेजों की ‘डिवाइड एंड रूल’ नीति को आजादी के बाद कांग्रेस और बाद में समाजवादियों ने अपनाया.

‘प्रदेश को बांटने की कोशिश कर रही है सपा’

नितिन नवीन ने कहा कि समाजवादी यूपी में घूमघूमकर फिर से प्रदेश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. नितिन नवीन ने 2027 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो राजनीतिक खेल खेलने का प्रयास किया जा रहा है, उसे खत्म करना है और विकास के रथ को रुकने नहीं देना है. साथ ही उन्होंने पश्चिमी यूपी के पुराने हालात और मौजूदा कानूनव्यवस्था की तुलना करते हुए कहा कि पहले भय और अराजकता का वातावरण था.

CM योगी ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों का सबसे अहम टास्क दिया. सीएम योगी ने कहा कि जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश फिर होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ की समीक्षा करें…एकएक परिवार की मैपिंग रखें…और पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी तय करें. सीएम योगी ने कहा कि महापुरुषों को भी जातियों में बांटने की कोशिश की जाएगी.

‘कार्यकर्ता ये न सोचें कि पार्टी ने उन्हें क्या दिया’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोतवाल धन सिंह गुर्जर, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह और दुर्गा भाभी का उदाहरण देते हुए कहा कि महापुरुष किसी एक जाति के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के होते हैं. मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में सपा, बसपा और कांग्रेस पर परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया. उन्होंने बीजेपी के लिए व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है. साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि वह ये न सोचें कि पार्टी ने उन्हें क्या दिया… बल्कि ये सोचें कि वह देश के लिए क्या कर रहे हैं.

पहले ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ थे

सीएम योगी ने पश्चिमी यूपी में सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी सामने रखा. उन्होंने एक्सप्रेसवे, दिल्लीमेरठ नमो भारत, मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई परियोजनाओं का जिक्र किया. योगी ने दावा किया कि 2017 से पहले यूपी की पहचान ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ के तौर पर थी… जबकि अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ जैसी योजनाओं से प्रदेश की पहचान बदल रही है.

संगठन की रीढ़ हैं शक्ति केंद्र संयोजक

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने शक्ति केंद्र संयोजकों को संगठन की रीढ़ बताया. उन्होंने कहा कि अगर शक्ति केंद्र प्रमुख अपने अधीन आने वाले बूथों का ठीक से अध्ययन कर लें… तो चुनाव से पहले ही अपने क्षेत्र के परिणाम का आकलन किया जा सकता है. पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामों को लेकर जनता के बीच जाने को कहा.

चरण सिंह और बाबा साहेब का याद किया

वहीं नितिन नवीन ने चौधरी चरण सिंह और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चौधरी चरण सिंह को सम्मान नहीं दिया और बाबा साहेब के साथ भी कांग्रेस के शासनकाल में सम्मानजनक व्यवहार नहीं हुआ. नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बाबा साहेब को सम्मान देने का काम किया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY