सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कहां छिपा है बमबाज गुड्डू मुस्लिम? अरमान बिहारी खोलेगा राज, 3 साल से तलाश रही पुलिस​ | आपकी जगह जेल में है… Rajpal Yadav पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 5 करोड़ जमा नहीं करने पर लगाई फटकार​ | Tv9 Festival of India 2026: तीन दिन तक डांडिया नाइट, इवेंट की ये रही हर डिटेल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

BJP Rajya Sabha Candidates List: बीजेपी ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट​

BJP Rajya Sabha Candidates List: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। पार्टी ने आज यानी 4 अक्टूबर रविवार को दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया।  ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को उम्मीदवार बनाया है। रुक्मिणी मल्लिक कोयल मल्लिक के […]

BJP Rajya Sabha Candidates List: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। पार्टी ने आज यानी 4 अक्टूबर रविवार को दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया।  ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को उम्मीदवार बनाया है। रुक्मिणी मल्लिक कोयल मल्लिक के नाम से भी जानी जाती हैं।

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दोनों नामों को मंजूरी दी है। की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को होगा और इसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी।

यूपी की 10 सीटों पर भी होना है चुनाव

की जिन 12 सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड की एक और पश्चिम बंगाल की एक सीट शामिल है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल की सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। बीजेपी ने इस सीट के लिए रुक्मिणी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक को मैदान में उतारा है।

उत्तराखंड से दिनेश आर्य को मौका 

बीजेपी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य के नाम पर भरोसा जताया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई है।

 

बंगाल से कोयल मल्लिक पर दांव

पश्चिम बंगाल से बीजेपी ने रुक्मिणी मल्लिक को उम्मीदवार बनाया है। वह कोयल मल्लिक के नाम से भी जानी जाती हैं। पार्टी के मुताबिक, उन्हें पश्चिम बंगाल की उस राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है, जिस पर चुनाव होना है। राज्यसभा चुनाव की तारीख सामने आने के बाद अब उत्तर प्रदेश की 10 सीटों को लेकर भी बीजेपी के उम्मीदवारों के नामों पर नजरें टिकी हैं। इन सीटों के चुनावी समीकरणों को देखते हुए आने वाले दिनों में उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है। 

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY