UP Monsoon ki Vidai: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही अब कई राज्यों से मानसून कमजोर पड़ने लगा है। कई राज्यों से मानसून की विदाई शुरू होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश से भी मानसून की विदाई होने लगी है। यहां मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ अब प्रदेशभर में बारिश का दौर थमने लगा है। रिपोर्ट के अनुसार इस बार यूपी में सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई है तो वहीं दूसरी ओर 37 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य औसत से भी कम बारिश दर्ज की गई।

3 अक्टूबर का मौसम
शनिवार 3 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ के मौसम की बात करें तो यहां दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। 37.6 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा सबसे गर्म जिला रहा। झांसी में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।