शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Noida Supernova Suicide Case: नोएडा की सुपरनोवा सोसाइटी के 43वें फ्लोर से कूदा युवक, दो हिस्सों में बंटा शव​ | कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्या, आज दिल्ली में राहुल गांधी से होगी मुलाकात​ | Abhishek Sharma ने T20I में तोड़ा Virat Kohli का रिकॉर्ड, Asian Games 2026 में रचा इतिहास​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

6 6 6 6 4 4 4..पहले अभिषेक शर्मा ने पिटा फिर तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने की कुटाई, भारत ने दिया 212 रनों का लक्ष्य​

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में आज भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान की टीम से हो रहा है. भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने आज अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नही किया और सेमीफाइनल खेलने वाली टीम के साथ ही मैदान […]

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में आज भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान की टीम से हो रहा है. भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने आज अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नही किया और सेमीफाइनल खेलने वाली टीम के साथ ही मैदान में उतरी.

भारत के लिए शुरुआत में ही अभिषेक शर्मा ने तेजी से बल्लेबाजी की और रन गति को बढ़ाए रखा. भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 211 बन बनाए, इस दौरान भारत के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अर्द्धशतक जड़ा.

Team India के अभिषेक शर्मा एक बार फिर पाकिस्तान के लिए बने काल

भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने उतरी, भारत के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की, दोनों ने पहले विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी की, लेकिन वैभव आज सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए, वहीं संजू सैमसन भी आज सिर्फ 2 रन ही बना सके.

इसके बाद श्रेयस अय्यर ने एक तरफ से एंकर पारी खेलनी शुरू की, जबकि दूसरे छोर से अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी जारी रही, स्टंप आउट होने से पहले अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 28 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 61 रनों की पारी खेली. हालांकि इसके बाद श्रेयस अय्यर और ईशान किशन आज धीमी बल्लेबाजी करते नजर आए. ईशान किशन ने जहां 18 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली, वहीं श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में 21 रन बनाए.

तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने अंत में पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर की कुटाई

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने बीच के ओवरों में बेहद धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन अंत में तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने तेजी से रन बनाए और भारत के स्कोर को 200 रनों के पार किया. शिवम दुबे ने 15 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 27 रन बनाए. वहीं तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 51 रनों की नाबाद पारी खेली.

पाकिस्तान के लिए अहमद डेनीयाल और अराफात मिनहास ने 22 विकेट झटके, वहीं अबरार अहमद और सैम आयूब को 11 विकेट मिला.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY