: के धामपुर में झाड़फूंक और पूजा के नाम पर एक परिवार से करीब 70 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पहाड़ी पंडित और उसके साथियों ने बच्चे की खराब तबीयत का फायदा उठाया और परिवार को डराकर अंधविश्वास के जाल में फंसा दिया। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बेटे की थी तबीयत खराब
धामपुर थाना क्षेत्र के नंगला नैंसी गांव के रहने वाले संदीप कुमार के बेटे यक्ष की तबीयत खराब रहती थी। संदीप के परिचित मोनू चौधरी ने उसे एक पहाड़ी पंडित से मिलवाया। इसके बाद युवक की जान को खतरा बताकर परिवार को पूजा और झाड़फूंक के लिए अलगअलग जगहों पर ले जाया गया।
डर दिखाकर लाखों रुपए ऐंठे
आरोप है कि परिवार को हरिद्वार, दारागंज, श्यामपुर कांगड़ी के काली माता मंदिर समेत कई जगह ले जाया गया। इस दौरान मकान बेचकर मिले 38 लाख रुपये, पत्नी के जेवर बेचकर करीब 14 लाख रुपये और नौकरी के नाम पर 13 लाख रुपये का लोन लिया। पूजा सामग्री और दूसरे कामों के नाम पर करीब 5 लाख रुपये और लिए गए। पुलिस के मुताबिक परिवार से कुल करीब 70 लाख रुपये ऐंठे गए।
किसी को बताने पर मौत की धमकी
परिवार को ये धमकी दी कि अगर उन्होंने पूरी घटना किसी को बताई तो प्रकोप से उनकी मौत हो जाएगी। आरोप है कि 10 रुपये के स्टाम्प पर भी इस तरह की बात लिखवाई गई।
जांच में दो और नाम सामने आए
शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान यश चौधरी और कोमल सिंह के नाम भी सामने आए।
4 आरोपी गिरफ्तार
धामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहाड़ी पंडित उर्फ संजय शर्मा, मोनू चौधरी उर्फ देशपाल, यश चौधरी और कोमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल कार और 1 लाख 4 हजार रुपये कैश बरामद किया।
ये खबर भी पढ़ें:
पहले से बनाई थी ठगी की योजना
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने परिवार को डर और अंधविश्वास में फंसाकर पैसे ऐंठने की बात बताई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।