मंगलवार, 29 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
संभल हिंसा: मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना​ | शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, रुपया भी 96 के पार कमजोर, जानिए आज बाजार में गिरावट की असली वजहें|​ | गजब! थाने के बाहर से सीज डंपर उड़ा ले गए बदमाश, खबर मिलते मचा हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कानपुर में सच साबित हुई ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ की कहावत, खुद ही कोर्ट पहुंचा चोर, पूछा- क्या मैं वांटेड हूं?​

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से चोरी का एक बेहद अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ वाली कहावत बिल्कुल सटीक साबित हुई. लगभग 75 लाख मूल्य की 30 किलोग्राम चांदी की सिल्लियों की चोरी के मामले में पुलिस ने सुधांशु अग्रवाल नाम के […]

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से चोरी का एक बेहद अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ वाली कहावत बिल्कुल सटीक साबित हुई. लगभग 75 लाख मूल्य की 30 किलोग्राम चांदी की सिल्लियों की चोरी के मामले में पुलिस ने सुधांशु अग्रवाल नाम के एक MCA पास युवक को गिरफ्तार किया है.

दिलचस्प बात ये रही कि पुलिस जांच के बीच आरोपी खुद कोर्ट पहुंच गया और वकील के जरिए यह जानने की कोशिश करने लगा कि कहीं इस केस में पुलिस ने उसे वांटेड तो नहीं बनाया है. कोर्ट ने जब फीलखाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी, तो पुलिस का शक गहरा गया. फुटेज और कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने सोमवार सुबह उसे किला तिराहा फलमंडी के पास से धर दबोचा.

घर के लॉकर से उड़ा दी थीं चांदी की 24 सिल्लियां

पूरा मामला फीलखाना थाना क्षेत्र के चटाई मोहाल इलाके का है. किशोर सिंह चौक स्थित सर्राफा बाजार के कारोबारी ने 12 सितंबर की रात अपनी दुकान से लाकर 30 किलो चांदी की 24 सिल्लियां और 75 हजार नकद अपने घर के लॉकर में रखे थे. इसके बाद वह परिवार संग बेटी की परीक्षा के सिलसिले में शहर से बाहर चले गए.

जब परिवार 18 सितंबर की रात वापस लौटा, तो लॉकर से पूरी चांदी और नकदी गायब थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो एक संदिग्ध युवक खाली बैग ले जाता दिखा, जो लौटते वक्त भारी बैग के साथ अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहा था.

नानाराव पार्क में गड्ढे खोदकर छिपाई थी 24 किलो से ज्यादा चांदी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी सुधांशु ने सारा राज उगल दिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने शहर के प्रसिद्ध नानाराव पार्क में अलगअलग जगहों पर गड्ढे खोदकर छिपाई गई 24 किलो 348 ग्राम चांदी बरामद की.

DCP पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन जुए और सट्टे में बड़ी रकम हार चुका था और उस पर लगभग 10 लाख का कर्ज चढ़ गया था. इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस फिलहाल शेष बची चांदी और नकदी बरामद करने के लिए आरोपी से रिमांड पर आगे की पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY