शनिवार, 19 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Indore Rahul Gandhi Chhatron ki Goonj: इंदौर में रेडिशन होटल पहुँचे राहुल गांधी, तीन घंटे होगी कार्यकर्ताओं से मुलाकात​ | बूंद भर तेल की नहीं है जरूरत, पानी वाला अनानास का अचार बनाएं, शेफ ने बताई रेसिपी​ | अबकी बार भाजपा जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी…अखिलेश ने रायबरेली-संतकबीर नगर मामले पर सरकार को घेरा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में टावर से कार पर गिरा मलबा, महिलाएं और बच्चे बाल-बाल बचे​

Greater Noida News: बिसरख थाना क्षेत्र इलाके के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में बड़ा हादसा होने से टल गया. यहां A टावर से अचानक मलबा नीचे से जा रही एक कार पर जा गिरा. घटना शुक्रवार रात करीब 9:50 बजे की बताई जा रही है. जिस जगह मलबा गिरा, वहां उस समय […]

Greater Noida News: बिसरख थाना क्षेत्र इलाके के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में बड़ा हादसा होने से टल गया. यहां A टावर से अचानक मलबा नीचे से जा रही एक कार पर जा गिरा. घटना शुक्रवार रात करीब 9:50 बजे की बताई जा रही है. जिस जगह मलबा गिरा, वहां उस समय 3 से 4 महिलाएं बैठी हुई थीं, जबकि कुछ छोटे बच्चे भी आसपास मौजूद थे. गनीमत रही कि मलबे की चपेट में कोई नही आया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

इस घटना का वीडियो बनाकर सोसायटी निवासियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. साथ ही सोसायटी के लोगों ने बिल्डिंग की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. निवासियों का आरोप है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. सोसाइटी निवासी दिनकर पांडे का कहना है कि यह मलवा छठवीं मंजिल से नीचे चलती हुई गाड़ी पर आ गिरा.

बिल्डिंग का स्ट्रक्चरल ऑडिट नहीं

दिनकर पांडे ने कहा कि गनीमत रही कि उस समय छोटे बच्चे और महिलाएं वॉक कर रहे थे ये मलवा सीधा गाड़ी पर जा गिरा. अगर गाड़ी नहीं निकल रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. उन्होंने बताया कि हमने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को बिल्डिंग के स्ट्रक्चरल ऑडिट का आदेश 2025 में दिया गया था जो आज तक लंबित है. उस पर अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है.

आए दिन यहां सोसाइटी में होते हैं इस तरह के मामले

सोसाइटी निवासी ने कहा कि आए दिन यहां सोसाइटी में इस तरह के कोई ना कोई मामले होते रहते हैं, लेकिन प्राधिकरण और बिल्डर इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि यहां कई सौ परिवार रहते हैं. निवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों और सोसाइटी प्रबंधन से भवन की तत्काल जांच कराने और मलबा गिरने की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY