शनिवार, 19 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Apple का फिर चला जादू! iPhone 18 Pro की Day 1 सेल्स में बंपर उछाल, iPhone 17 Pro को बुरी तरह पछाड़ा​ | मुरादाबाद में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश… 2 आरोपी अरेस्ट, यूपी से दिल्ली तक फैला था नेटवर्क​ | Golmaal 5 Release Date: हंसी का महा-हंगामा! रोहित शेट्टी और अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ की आधिकारिक रिलीज़ डेट का ऐलान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अबकी बार भाजपा जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी…अखिलेश ने रायबरेली-संतकबीर नगर मामले पर सरकार को घेरा​

संत कबीर नगर में सपा सांसद पर पथराव और रायबरेली जिले के विधायक राहुल लोधी और पुलिस के बीच हुए विवाद पर अखिलेश यादव ने योगी सरकारभाजपा पर साधा निशाना है. उन्होंने कहा, “कभी लोधी समाज तो कभी निषाद समाज के नेताओं और जन प्रतिनिधियों को निशाना बनाकर भाजपाई और उनकी भाजपा सरकार शक्ति के […]

संत कबीर नगर में सपा सांसद पर पथराव और रायबरेली जिले के विधायक राहुल लोधी और पुलिस के बीच हुए विवाद पर अखिलेश यादव ने योगी सरकारभाजपा पर साधा निशाना है. उन्होंने कहा, “कभी लोधी समाज तो कभी निषाद समाज के नेताओं और जन प्रतिनिधियों को निशाना बनाकर भाजपाई और उनकी भाजपा सरकार शक्ति के बल पर पीडीए समाज को डरानाधमकाना चाहती है.”

अखिलेश ने कहा, “भाजपा 2024 के लोकसभा में हुई महा हार की हताशा से उबरने के लिए लोकतांत्रिक की जगह लठतांत्रिक तरीके अपनाना चाहती है. भाजपा की नकारात्मक राजनीति अब और नहीं चलेगी.”

कभी लोधी समाज तो कभी निषाद समाज के नेताओं और जन प्रतिनिधियों को निशाना बनाकर भाजपाई और उनकी भाजपा सरकार दरअसल शक्ति के बल पर पीडीए समाज को डरानाधमकाना चाहती है।

भाजपा 2024 के लोकसभा में हुई महा हार की हताशा से उबरने के लिए लोकतांत्रिक की जगह लठतांत्रिक तरीके अपनाना चाहती pic.twitter.com/7x9ZFFvWsU

— Akhilesh Yadav September 19, 2026

‘भाजपा जाएगी तो कभी वापस नहीं आएगी’

अखिलेश ने कहा, “अबकी बार भाजपा जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी. अब इनकी काठ की हांडी भी जलकर राख हो चुकी है और सामाजिक बंटवारे की राजनीति की आंच भी. अब तो ये लूटखसोट से कमाई गई लूट की राशि को आपस में बांटने के चक्कर में एकदूसरे के भ्रष्टाचार व बेईमानी के राजरहस्य उजागर करने में लगे हैं.

अखिलेश ने कहा, “राम मंदिर की चोरी व पूज्य शंकराचार्य जी पर किये गये प्रहार और उन पर लगाए गये निकृष्ट आरोपों ने अधार्मिक भाजपाइयों और उनके संगीसाथियों की पोल जिस तरह खोलकर रख दी है उससे सनातन समाज पूरी तरह से भाजपा के विरुद्ध हो गया है. इसीलिए भाजपाई साम्प्रदायिक राजनीति का भी अंत हो गया है.”

उन्होंने कहा, “हम सामाजिक न्याय का राज लाकर बंधुराष्ट्र बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं. इससे नई सोच जन्म लेगी और युवाओं की पॉजिटिव थिंकिंग पर आधारित प्रोग्रेसिव NeoIndia बनेगा जिसमें कोई पीड़ित, दुखी, अपमानित नहीं होगा. हर समाज के निर्बल, शोषित, वंचित और उत्पीड़ित को समानता के आधार पर फलनेफूलने का अवसर मिलेगा.”

क्या है मामला?

रायबरेली के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में समाजवादी पार्टी के छात्र संगठन ‘समाजवादी छात्र सभा’ और RSS के छात्र संगठन ‘ABVP’ के कार्यकर्ताओं के बीच एक जागरूकता अभियान के दौरान बहस और झड़प हो गई. इस झड़प के विरोध में समाजवादी पार्टी के रायबरेली जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट के दफ्तरों तक विरोध मार्च निकाला.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY