सोमवार, 7 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Lust Stories 3 में फिर दिखेगा प्यार और चाहत का अनोखा रंग, चार निर्देशकों की चार कहानियां मचाएंगी हलचल​ | गणेश उत्सव की कर लें तैयारी, अभी से बनवा लें पीले रंग के सूट…देखें डिजाइन​ | बागपत में एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटा वाहन, 12 की मौत, 24 घायल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शादी से किया इनकार तो मार डाला… श्रेया उपाध्याय मर्डर केस का मुख्य आरोपी विवेक चौबे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार​

Varanasi M.Sc Student Shreya Upadhyay Murder Case: वाराणसी में बीस दिन के बाद आखिरकार M.Sc छात्रा श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया. मुठभेड़ में विवेक चौबे के पैर में गोली लगी है. पुलिस को मुखबिर से आज सुबह पांच बजे जगतदेवपुर में विवेक चौबे के छिपे […]

Varanasi M.Sc Student Shreya Upadhyay Murder Case: वाराणसी में बीस दिन के बाद आखिरकार M.Sc छात्रा श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया. मुठभेड़ में विवेक चौबे के पैर में गोली लगी है. पुलिस को मुखबिर से आज सुबह पांच बजे जगतदेवपुर में विवेक चौबे के छिपे होने की जानकारी मिली. पुलिस ने जब विवेक चौबे को ललकारा और उसे पकड़ने के नियत से आगे बढ़ी तो विवेक चौबे उर्फ निखिल ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया.

जवाबी कार्रवाई में विवेक चौबे के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया. एडीसीपी राजातालाब नृपेंद्र कुमार ने बताया कि राजातालाब पुलिस ने एमएससी की छात्रा श्रेया उपाध्याय की हत्या में मुख्य आरोपी विवेक चौबे को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी विवेक चौबे ने वारदात की वजह और घटनाक्रम बताया है. उसके बयान से साफ है कि छात्रा श्रेया की हत्या प्रेम के बाद शादी के लिए की गई थी.

छात्रा पर शादी के लिए बना रहा था दबाव

नृपेंद्र कुमार ने बताया कि युवती की शादी दूसरे युवक से तय होने के बाद विवेक नाराज था और उसपर शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था. हालांकि, युवती लगातार इससे इनकार करती रही. श्रेया के इंकार करने पर उसने अपने दोस्त पुनीत मिश्रा के साथ मिलकर 18 अगस्त को श्रेया उपाध्याय की हत्या कर दी थी.

मामले में अब तक कुल तीन गिरफ्तार

पुनीत मिश्रा इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है. श्रेया उपाध्याय मर्डर केस में मुख्य आरोपी विवेक चौबे की गिरफ्तारी के बाद अब तक इस मामले कुल तीन गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस के अनुसा,र विवेक चौबे और पुनीत मिश्रा ने श्रेया उपाध्याय हत्याकांड को अंजाम दिया था, जबकि विवेक चौबे के पिता राम सहाय चौबे की भूमिका हत्याकांड के मुख्य साज़िशकर्ता के रूप में सामने आई है.

बता दें कि एमएससी की छात्रा श्रेया उपाध्याय 18 अगस्त को जगतपुर पीजी कॉलेज जाने के लिए राजातालाब के मरुई स्थित अपने घर से निकली थी, लेकिन उसका शव 20 अगस्त को बच्छावं के एक कमरे के बाथरूम से मिला था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY