शनिवार, 19 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Apple का फिर चला जादू! iPhone 18 Pro की Day 1 सेल्स में बंपर उछाल, iPhone 17 Pro को बुरी तरह पछाड़ा​ | मुरादाबाद में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश… 2 आरोपी अरेस्ट, यूपी से दिल्ली तक फैला था नेटवर्क​ | Golmaal 5 Release Date: हंसी का महा-हंगामा! रोहित शेट्टी और अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ की आधिकारिक रिलीज़ डेट का ऐलान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बूंद भर तेल की नहीं है जरूरत, पानी वाला अनानास का अचार बनाएं, शेफ ने बताई रेसिपी​

अनानास को खट्टेमीठे रसीले स्वाद के लिए जाना जाता है, आपने आज तक इसे फल की तरह ही खाया होगा, लेकिन क्या आपने इसका अचार बनाकर खाया है. इसमें आपके किचन में मौजूद मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन तेल नहीं डाला जाता है. इसे आप सीधे खा सकते हैं और दाल, चावल के […]

अनानास को खट्टेमीठे रसीले स्वाद के लिए जाना जाता है, आपने आज तक इसे फल की तरह ही खाया होगा, लेकिन क्या आपने इसका अचार बनाकर खाया है. इसमें आपके किचन में मौजूद मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन तेल नहीं डाला जाता है. इसे आप सीधे खा सकते हैं और दाल, चावल के साथ ही रोटीपराठो के साथ खाया जा सकता है. इसे बनाने में आपको बहुत ज्यादा टाइम भी नहीं लगेगा और नही इसे धूप दिखाने जरूरत पड़ती है, तो चलिए देख लेते हैं शेफ की दी गई अनानास के अचार की रेसिपी.

शेफ कुणाल कपूर ने बताया है कि इस स्वाद में खटास, मिठास के साथ ही चटपटापन और मसालों का अरोमा भी रहता है. आपको इस अचार के लिए मसालों को पीसने तक की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि खड़े मसालों का इस्तेमाल किया जाएग.

क्या चाहिए इनग्रेडिएंट्स?

चीनी, नमक, काला नमक, चक्रफूल, काली मिर्च, राई, लौंग, दालचीनी की स्टिक, जीरा और पानी. इसके अलावा चाहिए 1 मीडियम साइज का अनानास, कुछ हरी मिर्च और फ्रेश लाल मिर्च.

कैसे बनाएं ये अचार?

अनानास के अचार की रेसिपी

  • सबसे पहले एक पैन में पानी उबलने के लिए रखें. इसमें चीनी, नमक और काला नमक डाल दें.
  • इसी के साथ पानी में बाकी के खड़े मसाले जैसे लौंग, दालचीनी, जीरा, काली मिर्च और चक्रफूल डालकर अच्छी तरह से उबाल लें.
  • अब हरी मिर्च और लाल मिर्च में बीच से कट लगा लें, लेकिन पूरी तरह से अलग नहीं करना है. ये अचार में खटास और स्वीटनेस को बैलेंस करेगी.
  • उबले हुए पानी को तब तक पूरी तरह ठंडा होने दें और अनानास को धोने के बाद छीलकर लंबे स्लाइस में काट लें.
  • एक शीशे का जार लेकर उसमें कटे हुए अनानास डाल दें. इसी के साथ कट लगाकर रखी गई लाल और हरी मिर्च भी इसके बीच में डाल दें.
  • अब जार में उबला हुआ पानी डाल दें. इसके मसाले भी इसी जार में भी डाल देने हैं. बस इसके बाद ढक्कन बंद कर दें.
  • अचार को तैयार होने के लिए इस जार को कम से कम एक दिन के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए. बस अगले दिन से आप इसे खा सकते हैं.
View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapur

पाइनएप्पल के न्यूट्रिएंट्स

हेल्थ लाइन के मुताबिक 1 कप कटे हुए यानी तकरीबन 165 ग्राम अनानास में 87.9 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है जो आपकी डेली डरूरत का 88 प्रतिशत होता है. इसके अलावा इसमें डेली जरूरत का 11 प्रतिशत विटामिन बी6, 20 प्रतिशत कॉपर, 180 मिलीग्राम पोटेशियम, 19.8 मिलीग्राम मैग्नीशियम, पाया जाता है. इसके अलावा ये आयरन का भी सोर्स है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY