शनिवार, 19 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
मुरादाबाद में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश… 2 आरोपी अरेस्ट, यूपी से दिल्ली तक फैला था नेटवर्क​ | Golmaal 5 Release Date: हंसी का महा-हंगामा! रोहित शेट्टी और अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ की आधिकारिक रिलीज़ डेट का ऐलान​ | बसपा से एक और इस्तीफा, बुंदेलखंड में सपा को मिला बड़ा ब्राह्मण चेहरा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Russia-Ukraine War: कीव पर रूस का मिसाइल हमला, यूक्रेन के ड्रोन से रूसी परमाणु संयंत्र को नुकसान, कई इलाकों में मौतें​

War: के बीच युद्ध अब तेज होते जा रहा है। हमले तेज हो गए हैं। ने के कई इलाकों को निशाना बनाया, जबकि यूक्रेन की ओर से भी रूसी क्षेत्रों में ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में कई लोगों की मौत और घायल होने की खबर है। वहीं, रूस के कुर्स्क इलाके में स्थित […]

War: के बीच युद्ध अब तेज होते जा रहा है। हमले तेज हो गए हैं। ने के कई इलाकों को निशाना बनाया, जबकि यूक्रेन की ओर से भी रूसी क्षेत्रों में ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में कई लोगों की मौत और घायल होने की खबर है। वहीं, रूस के कुर्स्क इलाके में स्थित संयंत्र के को भी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक, रूस ने राजधानी कीव पर मिसाइल हमला किया। हालांकि, इस हमले में हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी तत्काल सामने नहीं आई है। इसके अलावा ओडेसा, जिटोमिर, खार्कीव और जापोरिज्जिया में भी हमलों की खबरें सामने आई हैं।

जिटोमिर और खार्कीव में रूसी हमले, कई लोगों की मौत

यूकेन ने कहा कि रूस ने ‘Odesa’ इलाके में एक बिल्डिंग पर हमला किया, इसमें 10 लोग घायल हो गए #Ukraine | #Russia | UkraineRussia War pic.twitter.com/QocZfwuDfi

— News24 September 19, 2026

रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के जिटोमिर इलाके में हवाई हमला किया। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। हमले के बाद कई गोदामों में आग लग गई। हालांकि, इन गोदामों में किस तरह का सामान रखा था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं, खार्कीव में एक इलेक्ट्रिक ट्रेन को रूसी हमले में निशाना बनाए जाने की खबर है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और छह लोग घायल हुए हैं। ओडेसा इलाके में भी एक इमारत पर हमले की सूचना है। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में 10 लोग घायल हुए हैं।

कुर्स्क परमाणु संयंत्र के कूलिंग टावर को नुकसान

रूस के कुर्स्क इलाके में स्थित परमाणु संयंत्र पर यूक्रेन की ओर से ड्रोन हमला किए जाने की खबर है। इस हमले में संयंत्र का कूलिंग टावर क्षतिग्रस्त हो गया। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के मुताबिक, हमले के बाद संयंत्र में आग नहीं लगी और वह सामान्य रूप से काम कर रहा है। परमाणु संयंत्र से जुड़ी किसी भी घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियां और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं विशेष सतर्कता बरतती हैं।

मॉस्को की ओर बढ़ रहे 350 से ज्यादा ड्रोन नष्ट करने का रूस का दावा

रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि गुरुवार और शुक्रवार की रात रूस ने 629 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए। मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से 350 से ज्यादा ड्रोन मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे।हालांकि, यह आंकड़ा रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

जापोरिज्जिया में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तबाह

यूक्रेन के जापोरिज्जिया इलाके में रूसी हमले के दौरान एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को भी नुकसान पहुंचा। हमले के बाद परिसर में आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। लगातार हो रहे हमलों के कारण यूक्रेन के अलगअलग क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें:  

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में यौन हिंसा की घटनाओं का जिक्र

रूसयूक्रेन युद्ध के दौरान यौन हिंसा की घटनाओं को लेकर संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में गंभीर जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 से अब तक यौन हिंसा की 1,004 घटनाओं की पुष्टि की गई है। इनमें से 89 प्रतिशत घटनाओं के लिए रूसी सैन्य बलों या उनसे जुड़े सहयोगी बलों के जवानों को जिम्मेदार बताया गया है। बाकी घटनाओं में यूक्रेनी लोगों की संलिप्तता सामने आई है।

युद्ध के दौरान यौन हिंसा और नागरिकों के खिलाफ अपराधों की जांच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता का विषय बनी हुई है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में सैन्य ठिकानों के साथसाथ नागरिक क्षेत्रों को भी नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आ रही हैं। लगातार हो रहे हमलों के बीच आम लोगों की सुरक्षा और परमाणु संयंत्रों की स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर बनी हुई है। 

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY