शनिवार, 19 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Indore Rahul Gandhi Chhatron ki Goonj: इंदौर में रेडिशन होटल पहुँचे राहुल गांधी, तीन घंटे होगी कार्यकर्ताओं से मुलाकात​ | बूंद भर तेल की नहीं है जरूरत, पानी वाला अनानास का अचार बनाएं, शेफ ने बताई रेसिपी​ | अबकी बार भाजपा जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी…अखिलेश ने रायबरेली-संतकबीर नगर मामले पर सरकार को घेरा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

How To Choose Fresh Fruits: पपीता से लेकर सेब तक…जानें 5 तरह के फल खरीदने के टिप्स​

पपीता खरीद रहे हैं और ये पूरी तरह से पीला है तो हो सकता है कि इसे किसी तरह के केमिकल से पकाया गया हो. पेड़ पर नेचुरली पके हुए पपीता में हल्के ब्राउन धब्बे से लेकर हरापन होता है, इसलिए पपीता खरीदने के दौरान इन चीजों को जरूर चेक करें. सेब खरीद रहे हैं […]

पपीता खरीद रहे हैं और ये पूरी तरह से पीला है तो हो सकता है कि इसे किसी तरह के केमिकल से पकाया गया हो. पेड़ पर नेचुरली पके हुए पपीता में हल्के ब्राउन धब्बे से लेकर हरापन होता है, इसलिए पपीता खरीदने के दौरान इन चीजों को जरूर चेक करें.

सेब खरीद रहे हैं तो ध्यान दें कि उसपर जो स्टीकर लगे हैं उसे जरूर हटाकर देखें. कई बार इसके नीचे का सेब दाग वाला हो सकता है. वहीं हमेशा स्टेम लगा हुआ सेब ही खरीदें. जिस सेब का स्टेम निकल चुका है हो सकता है कि वो अंदर से सूख गया हो और ये जल्दी खराब हो सकता है.

अनानास खरीद रहे हैं और ये पता करना है कि ये पूरी तरह से पका है या नहीं तो इसे हाथों में लें. इसपर जो इसके छोटेछोटे चौकोर हिस्से होते हैं उन्हें देखें अगर ये पीले हैं तो ये पका हुआ है और ज्यादा हरे हैं तो ये अंदर से कच्चा निकलेगा.

नाशपाती एक ऐसा फल है जो फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए इसे डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसे खरीदते वक्त ज्यादातर लोग गलती करते हैं कि वो चमकदार हरी नाशपाती खरीदते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है ये ज्यादा फ्रेश है, लेकिन जब भी नाशपाती खरीदें तो उसपर हल्के लाल निशान देखकर ही लें. ये ज्यादा मीठी निकलती है और नेचुरली पकी हुई होती है.

अंगूर खरीद रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसकी डंडियां बहुत ज्यादा हरी नहीं होनी चाहिए. हल्की ब्राउन डंडियों वाले अंगूर ज्यादा मीठे, मुलायम और रसीले होते हैं. वहीं हो सकते हैं कि बहुत हरी डंडी वाले अंगूर सही से पके हुए न हो और खटास ज्यादा रहे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY