Asaduddin Owaisi VS Rameshwar Sharma: काजी कैंप पर मिसाइल छोड़ने वाले बयान पर हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा को ऑल इंडिया मजलिसएइत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भोपाल की एक जनसभा से खुली चेतावनी दी।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि रामेश्वर शर्मा, अगर तुम एक माई के लाल हो तो, बताओ तुम मिसाइल कब लॉन्च करोगे? मैं काज़ी कैंप में अकेला ठहरता हूं। मैं शहीद होने को तैयार हूं। मैं तुम जैसे हिजड़ों के सामने सिर नहीं झुकाऊंगा।
उन्होंने आगे कहा कि जब पाकिस्तान के साथ युद्ध हुआ था तो, ट्रंप के एक कॉल पर तुम्हारे पिता रूक गए थे। तुम्हें 810 बम और ब्रह्मोत्र लॉन्च करने चाहिए थे। तुम क्या लॉन्च करोगे खाना खाके, तुम सिर्फ एक ही बम छोड़ सकते हो। दूसरा बम नहीं छोड़ सकते।
Bhopal में ‘Missile’ बयान पर सियासी घमासान, Owaisi ने Rameshwar Sharma से पूछा ‘कब लॉन्च करोगे मिसाइल?’
Bhopal में BJP विधायक Rameshwar Sharma के ‘Missile’ वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। AIMIM Chief Asaduddin Owaisi ने पलटवार करते हुए पूछा ‘कब लॉन्च करोगे मिसाइल?’
Rameshwar… pic.twitter.com/Z1NFl8CpyL— Bansal News Official September 16, 2026
ऑपरेशन सिंदूर में तुम्हारे अब्बा के घर गिराई थीं मिसाइल
हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मैं आवैसी से पूछता हूं कि क्या तुम हिजड़े की संतान हो। भारत के वैज्ञानिकों ने जो मिसाइल तैयार की, उसे ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने तुम्हारे अब्बा के घर पाकिस्तान में गिराकर दिखा दी। भारत की जमीन से मिसाइल चली थीं, जो पाकिस्तान की जमीन पर गिरी थीं।
पाकिस्तान के कैंप में इस्लामिक कट्टरता फैलाई जा रही थी
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान में जो कैंप थे, जहां आतंकी थे, इस्लामिक कट्टरता फैलाई जा रही थी। जिन्होंने भारत की बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। आॅपरेशन सिंदूर में उसका मुंह तोड़ जवाब दिया था।
तुम जैसे नए जिन्ना यहां छाती पीट रहो, मिसाइल चलती रहेगी
आगे उन्होंने यह भी कहा कि तुम जैसे नएनए जिन्ना पैदा हो रहे हैं, ये यहां छाती पीट रहे हैं। मिसाइल चलती थी, मिसाइल चलती रहेगी, जहांजहां आतंकवाद के कैंप रहेंगे, भारत विरोध कैंप रहेंगे, वहां चलने के लिए मिसाइल तैयार है।